E-Passport: अब पासपोर्ट में भी लगेगी चिप, जानिए क्या है ई-पासपोर्ट और कैसे बनवाएं

E-Passport: ई-पासपोर्ट में लगी चिप में पासपोर्ट धारक की फोटो, फिंगरप्रिंट, सिग्नेचर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है. इसका मकसद है पहचान की चोरी, फर्जी पासपोर्ट और धोखाधड़ी जैसे मामलों को रोकना.

E-Passport: भारत सरकार ने तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए ई-पासपोर्ट सेवा की शुरुआत की है. यह नया पासपोर्ट देखने में भले ही पारंपरिक पासपोर्ट जैसा ही हो, लेकिन इसके अंदर लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप इसे कहीं अधिक स्मार्ट और सुरक्षित बनाती है. सरकार का कहना है कि यह पहल भारत को एक डिजिटल और स्मार्ट ट्रैवल सिस्टम की ओर ले जाएगी.

ई-पासपोर्ट में क्या खास है?

ई-पासपोर्ट में लगी चिप में पासपोर्ट धारक की फोटो, फिंगरप्रिंट, सिग्नेचर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है. इसका मकसद है पहचान की चोरी, फर्जी पासपोर्ट और धोखाधड़ी जैसे मामलों को रोकना. साथ ही, यह यात्रियों की सुविधा को भी बढ़ाता है. इसे इलेक्ट्रॉनिक या बायोमेट्रिक पासपोर्ट भी कहा जाता है क्योंकि इसमें यात्रियों की बायोमेट्रिक डिटेल्स इलेक्ट्रॉनिक रूप से दर्ज होती हैं. शुरुआत में इसे गोवा, जम्मू, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों में ट्रायल के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन जल्द ही यह सुविधा देशभर में लागू की जाएगी.

ई-पासपोर्ट से यात्रियों को क्या फायदे मिलेंगे?

  • अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर इमीग्रेशन प्रक्रिया तेज और आसान होगी.
  • इमीग्रेशन मशीनें चिप को स्कैन कर तुरंत जानकारी पढ़ लेंगी, जिससे लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
  • डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और नकली या डुप्लीकेट पासपोर्ट बनाना लगभग असंभव हो जाएगा.

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन?

ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सामान्य पासपोर्ट जैसी ही है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

  1. passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करें.
  2. नई रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे.
  4. लॉगिन करने के बाद ‘Fresh Passport’ या ‘Re-issue Passport’ विकल्प चुनें.
  5. दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  6. पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, एड्रेस प्रूफ जैसे आवश्यक दस्तावेज अटैच करें और फॉर्म को स्कैन करके सबमिट करें.
  7. तय शुल्क ऑनलाइन जमा करें और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करें.
  8. निर्धारित दिन पर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाएं.
  9. वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-पासपोर्ट आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा.

(इस खबर को साक्षी सिन्हा ने तैयार किया है. वे प्रभात खबर के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)

Also Read : रेंट एग्रीमेंट हमेशा 11 महीने का ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की कानूनी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >