Dream 11: करोड़पति बना आदिवासी किसान का बेटा, ड्रीम इलेवन पर जीते 1 करोड़, गांव में जश्न का माहौल

Dream 11: जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अब तक अपने खाते से 7 लाख रुपये निकाल लिए हैं और शेष राशि धीरे-धीरे आ रही है. उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर को बड़ा और पक्का बनवाएंगे.

Dream 11: छतीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के एक किसान के बेटे, जगन्नाथ सिंह सिदार ने ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतकर मिसाल कायम की है. आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले जगन्नाथ को यह कामयाबी 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में मिली, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट की समझ और सूझबूझ का शानदार परिचय दिया.

इस मुकाबले में जगन्नाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को उप-कप्तान बनाया था. उनकी टीम ने 1138 अंक हासिल किए, जिससे वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए और एक करोड़ रुपये का इनाम अपने नाम कर लिया.उनकी इस सफलता के बाद गांव में जश्न का माहौल है. गोढ़ीकलां गांव में जगन्नाथ के घर पर बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है. लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और उनकी जीत पर खुशी मना रहे हैं.

जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अब तक अपने खाते से 7 लाख रुपये निकाल लिए हैं और शेष राशि धीरे-धीरे आ रही है. उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर को बड़ा और पक्का बनवाएंगे. इसके अलावा, अपने पिता के इलाज और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदने का इरादा रखते हैं ताकि खेती के कार्यों में आसानी हो सके.

जगन्नाथ की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, सूझबूझ और क्रिकेट की गहरी समझ के साथ सही फैसले लिए जाएं तो किस्मत भी चमक सकती है. उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनके और उनके परिवार के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है.

Also Read: रात के 2 बजे तक क्या करते हैं मुकेश अंबानी? बड़े बेटे ने किया खुलासा, बोले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >