Dream 11 CEO Harsh Jain Net Worth: करोड़पति बनाने वाले Dream11 के मालिक की कितनी है संपत्ति? मुंबई इंडियंस के हैं तगड़े फैन

Dream 11 CEO Harsh Jain Net Worth: ड्रीम11 को शुरू करना आसान नहीं था. 150 वेंचर कैपिटलिस्ट्स ने इन्वेस्ट करने से मना कर दिया. “ये क्या जुआ चला रहे हो?” कहकर लोगों ने दुत्कार दिया. लेकिन हिम्मत नहीं हारी. कोर्ट-कचहरी तक लड़ाई चली, लेकिन डटे रहे.

Dream 11 CEO Harsh Jain Net Worth: हर्ष जैन का बचपन मुंबई में बीता. क्रिकेट के जबरदस्त फैन! मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया का जबरदस्त सपोर्टर. लेकिन सिर्फ खेल देखना नहीं, कुछ अलग करना था. टेक्नोलॉजी और गेमिंग का भी शौक. और इन सबको मिलाकर कुछ तगड़ा बनाने का सपना.

माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप से बिज़नेस तक

कॉलेज में माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप मिली. वहाँ पहली बार फैंटेसी स्पोर्ट्स के बारे में जाना. दिमाग में घंटी बजी – “यही तो करना है!” पढ़ाई पूरी कर इंडिया लौटे और सीधे बिजनेस में कूद पड़े. 2008 में दोस्त भवित शेठ के साथ मिलकर Dream11 की नींव रखी. आइडिया था – फैंटेसी गेमिंग से लोगों को खेल से और जोड़ना.

150 बार ‘ना’ सुनने के बाद भी नहीं मानी हार!

ड्रीम11 को शुरू करना आसान नहीं था. 150 वेंचर कैपिटलिस्ट्स ने इन्वेस्ट करने से मना कर दिया. “ये क्या जुआ चला रहे हो?” कहकर लोगों ने दुत्कार दिया. लेकिन हिम्मत नहीं हारी. कोर्ट-कचहरी तक लड़ाई चली, लेकिन डटे रहे. और देखते ही देखते, Dream11 ने पूरे गेमिंग इंडस्ट्री का खेल ही बदल दिया.

भारत में फैंटेसी गेमिंग का बाप!

Dream11 ने भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स को नया मुकाम दिया.क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल सब कुछ! यूजर्स खुद की टीमें बनाते हैं और असली खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से पॉइंट्स और पैसे जीतते हैं. 2016 में सिर्फ 2 मिलियन यूजर्स थे, आज 220 मिलियन से भी ज्यादा!

पढ़ाई भी तगड़ी!

हर्ष जैन की पढ़ाई भी मस्त रही. Sevenoaks High School (2001-2003) से स्कूली शिक्षा. University of Pennsylvania, Philadelphia से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैथ्स और इकॉनमिक्स की पढ़ाई. 2012 में Columbia Business School, New York से MBA किया.

शादी, पैसा और लग्जरी लाइफ

हर्ष जैन ने 2013 में डेंटिस्ट रचना शाह से शादी की. उनका एक बेटा है कृष. 2021 में तो उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में 72 करोड़ का डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीद लिया. वो भी मुकेश अंबानी के एंटीलिया के बगल में.

कितनी दौलत के मालिक हैं हर्ष जैन

हरष जैन की नेट वर्थ 5,500 करोड़ रुपये (लगभग $660 मिलियन) के आसपास आंकी गई है. Dream11 की तगड़ी ग्रोथ के चलते उनकी संपत्ति में हर साल जबरदस्त इजाफा हो रहा है.

Also Read: 8th Pay Commission: 2027 तक टल सकता है वेतन संशोधन, लेकिन कर्मचारियों को मिलेगा 12 महीने का बकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >