डॉली खन्ना की पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर दे रहा जबरदस्त रिटर्न, मिल रहा प्रति शेयर 20 रुपये का लाभांश

Dolly Khanna Portfolio: मोंटे कार्लो फैशन लिमिटेड एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसका बाजार मूल्यांकन 1,785.13 करोड़ रुपये है. यह कंपनी मौजूदा शेयरधारकों और संभावित निवेशकों को अभी 20 रुपये प्रति शेयर लाभांश दे रही है.

Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में ऐसे कई शेयर है जिनका परफॉर्मेंस काफी बेहतर है. कई शेयरों ने दोगुना से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं उनके पोर्टफोलियो के एक और शेयर की. डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में मोंटे कार्लों के शेयर हैं. बीते एक साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है.

मोंटे कार्लो फैशन लिमिटेड एक एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप कंपनी है. एक साल में इसके शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत काफी बढ़ी है. एक साल की होल्डिंग अवधि में इसके शेयर में 131 फीसदी से ज्यादा का ग्रोथ हुआ है.

डॉली खन्ना की कंपनी में हिस्सेदारी: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ो के अनुसार जून 2022 की पहली तिमाही को डॉली खन्ना ने मोंटे कार्लो फैशंस में 1.78 फीसदी नई हिस्सेदारी खरीदी थी. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोंटे कार्लो फैशन लिमिटेड एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसका बाजार मूल्यांकन 1,785.13 करोड़ रुपये है. यह कंपनी मौजूदा शेयरधारकों और संभावित निवेशकों को अभी 20 रुपये प्रति शेयर लाभांश दे रही है.

कंपनी ने दिया है जबरदस्त रिटर्न: सोमवार यानी आज मोंटे कार्लो फैशन लिमिटेड के शेयरों का मूल्य 879.85 रुपये प्रति शेयर हो गया है. वहीं, बीएसई पर उपलब्ध जून 2022 को खत्म हुई तिमाही के आधार पर डॉली खन्ना के पास मोंटे कार्लो के 3,69,032 शेयर है. इस हिसाब से कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.78 फीसदी है. डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो स्टॉक ने 1 साल में 133.05 फीसदी और पिछले तीन सालों में 266.01 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न हासिल किया है.

Also Read: Post Office Scheme: डाकघर की इन बचत योजनाओं में करें निवेश, बेहतर रिटर्न के साथ Tax कटौती में होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >