Delhi Lakshmi Yojana: खाते में आएंगे ₹2,500 या अभी करना होगा इंतजार? ऐसे करें योजना का स्टेटस चेक

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 26 अगस्त को पेंशन लेटर मिलेगा और 1 सितंबर से ₹2,500 की सहायता शुरू होगी. जानें पात्रता और स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है.

दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. पात्र महिलाओं को 26 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आधिकारिक पेंशन लेटर दिए जाएंगे. वहीं, योजना के तहत आर्थिक सहायता की राशि 1 सितंबर से लाभार्थियों के खाते में पहुंचनी शुरू होगी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की सहायता देने का प्रावधान है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, योजना शुरू होने के महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है और 5 लाख से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं. सरकार अब आवेदनों की जांच यानी वेरिफिकेशन तेजी से पूरा करने पर जोर दे रही है, ताकि पात्र महिलाओं को लाभ मिलने में देरी न हो.

26 अगस्त को क्या होगा?

26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में पात्र महिलाओं को योजना का आधिकारिक पेंशन लेटर सौंपा जाएगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक, इसके बाद 1 सितंबर से पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू होगी. हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. ₹2,500 की पूरी रकम हर महीने सामान्य बैंक बैलेंस के तौर पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं होगी.

योजना के नियमों के अनुसार:

  • ₹1,500 की रकम आरडी या एफडी में जमा होगी.
  • बाकी ₹1,000 लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़े सीबीडीसी वॉलेट में आएंगे.
  • आरडी/एफडी वाले हिस्से पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगा.
  • लाभार्थी चाहें तो पूरी ₹2,500 राशि आरडी या एफडी में भी डाल सकती हैं.

आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका फॉर्म कहां तक पहुंचा है, तो यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है.

  1. दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  2. होमपेज पर Track Application पर क्लिक करें.
  3. मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें.
  4. Sign In पर क्लिक करते ही आवेदन का स्टेटस सामने आ जाएगा.

आवेदन पूरे साल पोर्टल पर किए जा सकते हैं. हर महीने की आखिरी तारीख उस महीने के आवेदन की कट-ऑफ मानी जाएगी. इसके बाद मंजूर होने वाले पात्र आवेदनों को अगले महीने से लाभ के लिए माना जाएगा.

कौन महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं?

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होनी चाहिए. साथ ही परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और महिला का दिल्ली की मतदाता सूची में पंजीकरण होना जरूरी है.

महिला, उसके पति या माता-पिता में से किसी एक का आवेदन के समय कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना भी जरूरी है. पिछले 12 महीनों में परिवार की बिजली खपत 2,400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. सरकारी पेंशन या नियमित आर्थिक सहायता लेने वाली महिलाएं, इनकम टैक्स भरने वाली, जीएसटी फाइल करने वाली और सरकारी नौकरी या सार्वजनिक पद पर रहने वाली महिलाएं पात्र नहीं हैं. परिवार में चार पहिया वाहन होने, तीन से ज्यादा बच्चे होने या आपराधिक रिकॉर्ड जैसी स्थितियों में भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana : इस तारीख को महिलाओं के खाते में आएंगे 2,500 रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >