Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली कैबिनेट ने 26 जुलाई को लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी थी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. इस योजना का ऐलान पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से किया गया था. बाद में इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया, जबकि महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने का फैसला बरकरार रखा गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि आवेदन की जांच पूरी होने के बाद सरकार 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक योजना की पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य रखा है. दिल्ली लक्ष्मी योजना बीजेपी सरकार के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद देना है.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : कब खाते में आएगी 39वीं किस्त? आया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र आवेदन के समय 21 से 60 साल के बीच होना जरूरी है.
- वह परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य होनी चाहिए.
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला, उसके पति या उसके माता-पिता में से किसी एक का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
- इन सबके अलावा आवेदक का दिल्ली का रजिस्टर्ड वोटर होना भी जरूरी है.
ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए महिलाओं के पास
लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करते समय महिलाओं को आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, हाल की फोटो और MP/MLA का एंडोर्समेंट लेटर देना होगा. इसके अलावा, दिल्ली में कम से कम 10 साल से रहने का प्रमाण भी जरूरी होगा. इसके लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या गैस कनेक्शन की रसीद दी जा सकती है. वहीं, उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं का प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, आधार या वोटर आईडी में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा.
