यमुना की सफाई पर ‘VIP’ नजर, दिल्ली सरकार खरीदने जा रही है 6 करोड़ की आलीशान AC नावें

Delhi Govt Yamuna Boats : यमुना की निगरानी के लिए दिल्ली सरकार ₹6.20 करोड़ में दो आलीशान AC नावें खरीदेगी. बिजनेस क्लास सीटों और पेंट्री से लैस इन नावों का इस्तेमाल VVIP दौरों और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए होगा.

Delhi Govt Yamuna Boats: यमुना की सफाई दिल्ली की राजनीति का हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार ने इसे अपने चुनावी वादों में भी प्रमुखता से शामिल किया था. अब खबर आ रही है कि इस सफाई अभियान की निगरानी को हाई-टेक और आरामदायक बनाने के लिए सरकार 6 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से दो बेहद आधुनिक और एयरकंडीशंड (AC) नावें खरीदने की तैयारी में है.

क्या है पूरा मामला ?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के ‘सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग’ (I&FC) ने 12 मार्च को इन नावों के लिए टेंडर जारी किया है. इन नावों का मुख्य उद्देश्य VIP और VVIP मेहमानों द्वारा यमुना की सफाई की निगरानी करना बताया जा रहा है.

  • कुल बजट: ₹6.20 करोड़ (एक नाव की कीमत करीब ₹3.10 करोड़).
  • टेंडर की तारीख: 19 मार्च तक प्रक्रिया चलेगी.
  • समय सीमा: टेंडर फाइनल होने के बाद नावों को आने में लगभग 5 महीने लगेंगे.

चलती-फिरती ‘लग्जरी’ होंगी ये नावें

ये नावें केवल निगरानी के लिए नहीं, बल्कि सुख-सुविधाओं से भी लैस होंगी. टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक इनकी खासियतें कुछ इस प्रकार हैं.

  • क्षमता और आकार: एक नाव में 16 से 20 लोग बैठ सकेंगे. इसकी लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 4.3 मीटर होगी.
  • बिजनेस क्लास का अहसास: केबिन के अंदर ‘बिजनेस क्लास’ जैसी आरामदायक पुश-बैक सीटें होंगी.
  • सुविधाएं: पूरी तरह एयरकंडीशंड केबिन, खाना सर्व करने के लिए एक अलग पेंट्री (रसोई), आधुनिक वॉशरूम और 400 लीटर ताजे पानी के स्टोरेज की व्यवस्था.
  • ओपन डेक: नाव के पिछले हिस्से में एक खुला डेक होगा, जहाँ सोफे लगे होंगे ताकि वीआईपी खुले आसमान के नीचे बैठकर निरीक्षण कर सकें.
  • दमदार इंजन: इसमें 300 HP के शक्तिशाली इंजन और बिजली के लिए अलग से डीजल जेनरेटर होगा. इसकी रफ़्तार 25 समुद्री मील (Nautical Miles) तक हो सकती है.

सरकार का तर्क: निगरानी और रेस्क्यू में आएगी तेजी

वर्तमान में सिंचाई विभाग को जब भी निरीक्षण, मानसून की निगरानी या छठ पूजा जैसे त्योहारों पर सर्वे करना होता है, तो वे किराए पर नावें लेते हैं. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार यमुना की सफाई को लेकर बेहद गंभीर है और मंत्री व अन्य बड़े अधिकारी लगातार दौरा करते रहते हैं.

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन नावों का इस्तेमाल सिर्फ दौरों के लिए ही नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव कार्य) के लिए भी किया जा सकेगा. पिछले महीने जारी हुई विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया था कि उपराज्यपाल (LG) के निरीक्षण दौरों के लिए भी किराए की नौकाओं का ही इस्तेमाल किया गया था. अब अपनी खुद की ‘VVIP’ नावें होने से विभाग को किराए की निर्भरता से मुक्ति मिलेगी, हालांकि 6 करोड़ से ज्यादा का यह खर्च अब चर्चा का विषय बन गया है.

Also Read : ATM से पैसे कटे, कैश नहीं निकला… 9 साल बाद ग्राहक को मिला 3.28 लाख का मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >