दिल्ली में सीएनजी पर ‘महंगाई का डबल अटैक’: दो दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, अब ₹80 के पार पहुंची कीमतें

Delhi CNG Price Hike : दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में दो दिनों के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. रविवार सुबह से राजधानी में सीएनजी ₹1 प्रति किलो और महंगी हो गई है. जानें क्या हैं नए रेट्स और क्यों बढ़ रहे हैं दाम.

Delhi CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर में गाड़ी चलाने वालों की जेब पर रविवार सुबह एक और बड़ा बोझ आ गिरा है. राजधानी में सीएनजी (Compressed Natural Gas) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की और बढ़ोतरी कर दी गई है.

हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले दो दिनों के भीतर सीएनजी के दामों में यह दूसरा इजाफा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीएनजी की ये नई दरें आज (17 मई) सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.

₹80 के पार पहुंची सीएनजी

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को ₹80.09 खर्च करने होंगे, जो कि कल तक ₹79.09 प्रति किलो थी.

48 घंटे में क्या बदला ?

  • पहला झटका (शुक्रवार): शुक्रवार को सीएनजी के दामों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे इसकी कीमत ₹77.09 से बढ़कर ₹79.09 हुई थी.
  • दूसरा झटका (रविवार): आज फिर ₹1 प्रति किलो दाम बढ़ा दिए गए, जिसके बाद रेट अब ₹80.09 पर पहुंच गया है.
  • कुल बढ़त: पिछले महज दो दिनों में ही सीएनजी 3 रुपये महंगी हो चुकी है.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम ?

सीएनजी की कीमतों में आ रही इस लगातार तेजी के पीछे वैश्विक संकट एक बड़ी वजह है.

  • पश्चिम एशिया (West Asia) का संकट: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है.
  • पीएम मोदी की अपील: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन (Fuel) की बचत और संरक्षण करने की अपील की थी, जिसके बाद से ही गैस और तेल कंपनियां लगातार अपनी लागतों को री-एडजस्ट कर रही हैं.

आम आदमी पर क्या होगा असर ?

सीएनजी महंगी होने का सबसे सीधा और बुरा असर दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली ऑटो, टैक्सी, कैब (Ola/Uber) और आरटीवी बसों पर पड़ेगा. जब इन कमर्शियल गाड़ियों का ईंधन महंगा होगा, तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है.

Also Read : सोने के बाद चांदी पर सरकार सख्त, इंपोर्ट के लिए अब लाइसेंस जरूरी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >