DA Hike : इस राज्य के कर्मचारियों का बढ़ा DA, जानें कब से होगा लागू

DA Hike News : मेघालय सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया है. जानें ये कब से प्रभावी होगा और कितना डीए बढ़ाया गया है.

DA Hike News : यदि आप मेघालय में रहते हैं और सरकारी कर्मचारी हैं तो आगे की खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. जी हां.. मेघालय सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आयी है. दरअसल, सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते यानी डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की है.

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के डीए (DA Hike) में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है. मेघालय सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही सूबे के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दी है. खबरों की मानें तो महंगाई भत्ते में यह इजाफा जुलाई 2022 से प्रभावी होगा. इसके प्रभावी होने के बाद जुलाई 2022 से डीए (Dearness Allowance Hike) 28 फीसदी की मौजूदा दर से बढ़कर 32 फीसदी हो गया है.

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हो चुका है इजाफा

यहां चर्चा कर दें कि 29 सितंबर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आयी थी. इस दिन केंद्र की मोदी सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता (central govt employees/ da hike) बढ़ाने को मंजूरी दी थी जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी. अब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को 38 फीसदी का डीए मिलेगा. डीए की बढ़ी हुई रकम इस साल जुलाई से ही मान्‍य हुई और कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया गया.

Also Read: DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों की दिवाली हो गई हैपी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से होगा लागू
जानें किन राज्यों के डीए में हुआ इजाफा

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था जो अब बढ़ गया है. केंद्रीय कर्मचारियों को अब 38 फीसदी डीए मिल रहा है. केंद्र सरकार के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, असम जैसे राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों का ख्याल रखा और अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >