DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी जल्द बढ़ेगी, सरकार करने जा रही है ऐलान

DA Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी. नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बदलाव संभव है.

DA Hike: केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है. इन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ‍़ोतरी होगी, तो रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन बढ़ेगी. संभावना यह जाहिर की जा रही है कि केंद्र सरकार बुधवार, 4 मार्च 2025 को होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है. वर्तमान में सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 53% DA दिया जा रहा है.

कब हुई थी पिछली बार DA में वृद्धि?

पिछली बार महंगाई भत्ते में संशोधन जुलाई 2024 में किया गया था, जब इसे 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया था. केंद्र सरकार साल में दो बार DA दरों की समीक्षा करती है – पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जून में.

नए वेतनमान में हो सकता है DA का विलय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी. नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बदलाव संभव है. संभावना है कि 8वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता मूल वेतन में विलय हो सकता है. गौरतलब है कि वर्तमान 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी.

महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को कैसे प्रभावित करता है?

किसी भी केंद्रीय कर्मचारी का वेतन उसके मूल वेतन पर निर्भर करता है. यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है और DA दर 53 प्रतिशत है, तो उसका कुल वेतन (अन्य भत्तों को छोड़कर) 76,500 रुपये होगा. यदि DA दर बढ़ाकर 56 प्रतिशत कर दी जाती है, तो कुल वेतन बढ़कर 78,000 रुपये हो जाएगा.

Also Read: NITI Aayog का बड़ा खुलासा, पुरुषों से ज्यादा महिलाएं ले रही हैं लोन, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >