DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले से मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इससे कर्मियों के वेतन में 1600 से लेकर 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को राहत मिली है. कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा, अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं.

कन्या विवाह कार्यक्रम में सीएम ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के भैरूंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की बड़ी घोषणा की. इस मौके पर उन्होंने वर-वधुओं भावी मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं.

एमपी में कर्मचारियों का डीए बढ़कर हो गया 42 फीसदी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस फैसले से मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इससे कर्मियों के वेतन में 1600 से लेकर 6000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी.

Also Read: DA Hike: नीतीश कुमार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा डीए, जानें कितना मिलेगा पैसा

केंद्र सरकार की तर्ज पर दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है मध्य प्रदेश सरकार

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश सरकार भी दो बार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों का डीए बढ़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >