Coronavirus Outbreak : कोरोना के खतरे के बावजूद आपतक LPG गैस पहुंचाने वालों को मिलेगा 5 लाख

तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी अच्‍छी पहल करते हुए एलपीजी वितरण में शामिल कर्मियों की इस बीमारी से मृत्यु होने जाने पर मुआवजे की घोषणा की है. घोषणा के अनुसार एलपीजी वितरण में शामिल कर्मियों की मृत्‍यु हो जाने पर उनके परिजन को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है. लॉकडाउन में पूरी तरह से घर से निकलने पर ताबंदी लगा दिया गया है. हालांकि इस दौरान भी कई आवश्‍यक सेवाओं को छूट दी गयी है. लोगों को इस दौरान कोई परेशनी न हो इसका भी ध्‍यान सभी राज्‍य सरकारों की ओर दिया जा रहा है.

आवश्‍यक सेवा में लगे लोगों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा है, इसे ध्‍यान में रखकर ऐसे लोगों के बीमा का भी लाभ सरकार की ओर दिये जाने की घोषणा की गयी है. सोमवार को तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी अच्‍छी पहल करते हुए एलपीजी वितरण में शामिल कर्मियों की इस बीमारी से मृत्यु होने जाने पर मुआवजे की घोषणा की है. घोषणा के अनुसार एलपीजी वितरण में शामिल कर्मियों की मृत्‍यु हो जाने पर उनके परिजन को 5 लाख रुपये दिये जाएंगे.

इधर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने इस फैसले का स्वागत किया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इस फैसले के दायरे में एलपीजी डीलर के सभी वैसे कर्मचारी शामिल होंगे, जो कि 25 मार्च 2020 को उनके पेरोल पर होंगे. यदि इनमें से कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण में आकर जान गंवाता है तो उनके जीवन साथी को पांच लाख रुपये का एक्सग्रेशिया कंपनी की तरफ से दिया जाएगा. यदि किसी कर्मचारी का जीवन साथी नहीं है तो उनके नजदीकी रिश्तेदारों को यह राशि दी जाएगी.

रसोई गैस की कोई कमी नहीं, 40 प्रतिशत तक बढ़ी आपूर्ति

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को कहा कि देश में रसोई गैस सहित ईंधन की कोई कमी नहीं है. कंपनियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद कम कर्मचारियों के बावजूद रसोई गैस की आपूर्ति औसतन प्रतिदिन 35-40 प्रतिशत बढ़ गई है.

इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिनों के बंद के चलते उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि सभी तेल उत्पादों, और खासतौर से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति बिना की बाधा के जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण बंद के शुरुआती दिनों में कुछ देरी हुई, लेकिन अब इसे सामान्य कर दिया गया है.

ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने कहा कि उपभोक्ताओं को एलपीजी की कमी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >