फल-सब्जियों के बीच कॉकरोचों का डेरा, FDA ने किया Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई के मलाड में Blinkit स्टोर की जांच में कॉकरोच, एक्सपायर्ड सामान और खराब स्टोरेज मिला. FDA ने फूड लाइसेंस सस्पेंड कर कार्रवाई की है.

मुंबई के मलाड वेस्ट में Blinkit के एक स्टोर पर फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की जांच में फल और सब्जियों के स्टॉक के बीच बड़ी संख्या में कॉकरोच मिले. इसके अलावा खाने-पीने का सामान सीधे फर्श पर रखा था, कई रैक जंग लगे थे और कोल्ड स्टोरेज की हालत भी ठीक नहीं थी. इन गड़बड़ियों के बाद FDA ने Blink Commerce Private Limited का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.

स्टोर में जांच के दौरान क्या मिला?

FDA की टीम ने 7 अगस्त को मलाड वेस्ट स्थित क्विक-कॉमर्स कंपनी की फैसिलिटी का निरीक्षण किया. जांच में कई ऐसी कमियां मिलीं, जिनका सीधा संबंध खाने की साफ-सफाई और सुरक्षित स्टोरेज से है.

जांच में सामने आया कि:

  • फल और सब्जियों के स्टॉक में काफी संख्या में कॉकरोच थे.
  • कुछ फूड आइटम सीधे फर्श पर रखे गए थे.
  • रैक जंग लगे हुए थे.
  • कोल्ड स्टोरेज की सही तरह से देखभाल नहीं की गई थी.
  • पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे.
  • कुछ फूड प्रोडक्ट्स एक्सपायर हो चुके थे.
  • कुछ सामान खराब या छेड़छाड़ किए हुए नजर आए.

इतना ही नहीं, स्टोर में सामान को FIFO यानी पहले आया सामान पहले इस्तेमाल करने और FEFO यानी जिसकी एक्सपायरी पहले है, उसे पहले निकालने के नियम के हिसाब से भी व्यवस्थित नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें: काले प्लास्टिक में पैक खाना सही या नहीं? जानें क्या कहती है रिसर्च

कर्मचारियों की हाइजीन में भी मिली कमी?

FDA की जांच सिर्फ फूड स्टोरेज तक सीमित नहीं रही. अधिकारियों को वेस्ट मैनेजमेंट और फूड हैंडल करने वाले कर्मचारियों की पर्सनल हाइजीन में भी कमियां मिलीं. फूड हैंडलर्स के मेडिकल एग्जामिनेशन और हेल्थ रिकॉर्ड पर्याप्त नहीं थे. कर्मचारियों को जरूरी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानी PPE उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली. ऐसे में मामला सिर्फ स्टोर की सफाई का नहीं, बल्कि वहां रखे खाने की सेफ्टी से भी जुड़ जाता है.

FDA ने क्या कार्रवाई की?

इन उल्लंघनों के बाद FDA ने Food Safety and Standards Act, 2006 की Section 32(3) के तहत Blink Commerce Private Limited का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. आदेश के मुताबिक, अगली सूचना तक इस प्रतिष्ठान में फूड बिजनेस ऑपरेशन बंद रहेंगे. हालांकि, लाइसेंस सस्पेंड होने का मतलब हमेशा के लिए स्टोर बंद होना नहीं है. FDA कमियां दूर करने का मौका देता है. इसके बाद कंप्लायंस की जांच और सुनवाई के आधार पर लाइसेंस सस्पेंशन वापस लेने या आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाता है.

मुंबई में FDA की कार्रवाई कितनी व्यापक है?

यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA के चल रहे फूड सेफ्टी एनफोर्समेंट ड्राइव का हिस्सा है. 25 मई से 31 जुलाई के बीच मुंबई में 3,137 होटल, रेस्टोरेंट, ईटरी और दूसरे फूड एस्टैब्लिशमेंट की जांच की गई.

इस दौरान:

कार्रवाईसंख्या
इम्प्रूवमेंट नोटिस764
सस्पेंड किए गए लाइसेंस165
जब्त/नष्ट किए गए फूड प्रोडक्ट्स28.66 लाख किलो
जब्त/नष्ट सामान की कीमत₹55.72 करोड़

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के मुताबिक, 165 लाइसेंस सस्पेंशन में से 103 मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों ने अपील की है. पात्र मामलों में कंप्लायंस की जांच के बाद अंतरिम राहत भी दी गई है. FDA ने लोगों से भी फूड सेफ्टी से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने पर रिपोर्ट करने की अपील की है. विभाग का कहना है कि खाने की क्वालिटी और हाइजीन से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुंबई के फेमस होटल-रेस्टोरेंट पर FDA की सख्ती, कहीं गंदगी तो कहीं एक्सपायर्ड सामान मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >