महंगाई का डबल झटका, पेट्रोल के बाद अब 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी

CNG Price Hike: अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से देश में सीएनजी महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें न केवल आपके ट्रांसपोर्टेशन को महंगा करेंगी, बल्कि रोजमर्रा के सामान के दाम भी बढ़ा सकती हैं.

CNG Price Hike: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने के बाद अब सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ गए हैं. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जारी तनाव और गैस सप्लाई में आई रुकावट की वजह से सीएनजी की कीमतों में सीधे 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है.

अब क्या हैं नए दाम?

राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 77.09 रुपये से बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, मुंबई की बात करें तो महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने भी कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. मुंबई और उसके आसपास के इलाकों (MMR) में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलेगी. दिल्ली में ये नई दरें लागू हो चुकी हैं, जबकि मुंबई में बुधवार आधी रात से ही नए रेट प्रभावी हो गए हैं. 

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?

गैस की कीमतों में अचानक आए इस उछाल के पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव है. दरअसल, हॉर्मुज ब्लॉकड (Hormuz blockade) की वजह से वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. जब सप्लाई कम होती है और मांग बनी रहती है, तो कीमतें बढ़ना लाजिमी है. भारत अपनी जरूरत की काफी गैस आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाली छोटी सी हलचल का असर सीधा हमारे शहर के गैस स्टेशनों पर दिखता है. 

क्या अब ऑटो-कैब का सफर होगा महंगा?

सीएनजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पड़ेगा.

  • दूरी महंगी पड़ेगी: जब फ्यूल के दाम बढ़ते हैं, तो ट्रांसपोर्ट चलाने वालों का खर्च बढ़ जाता है. 
  • किराया बढ़ने का डर: मुमकिन है कि आने वाले दिनों में ऑटो और कैब यूनियन किराए में बढ़ोतरी की मांग करें. 
  • आम आदमी की जेब पर असर: जो लोग रोजाना दफ्तर या कॉलेज जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, उनके महीने का बजट बिगड़ना तय है. 

क्या सामानों की कीमतें भी बढ़ेंगी?

बहुत सारे छोटे कमर्शियल वाहन जो फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान ढोते हैं, वे भी सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं. अगर माल ढुलाई (logistics) महंगी होती है, तो बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >