Petrol, Diesel, LPG के बाद अब CNG हुई महंगी, इन राज्यों में 7 रुपये तक बढ़े दाम

मुंबई में पाइप से दी जाने वाली रसोई गैस की कीमत भी बढ़ाकर 41 रुपये प्रति घन मीटर (प्रति इकाई) कर दी गयी है. गुजरात गैस या आईजीएल द्वारा पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति इकाई है.

नयी दिल्ली: सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने के बाद दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सीएनजी की कीमतों में बुधवार को भारी बढ़ोतरी हुई है. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत 7 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपये प्रति किलो कर दी है, जबकि गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है.

राष्ट्रीय राजधानी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की और वृद्धि की, जिससे पिछले एक महीने में दरों में कुल वृद्धि लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम की हो गयी है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत अब 66.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी है.

इन कंपनियों ने नहीं किया रेट में बदलाव

आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री करती है. एमजीएल के अनुसार, मुंबई में पाइप से दी जाने वाली रसोई गैस की कीमत भी बढ़ाकर 41 रुपये प्रति घन मीटर (प्रति इकाई) कर दी गयी है. गुजरात गैस या आईजीएल द्वारा पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति इकाई है.

मूल्यवर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों की वजह से कीमतें शहर-दर-शहर अलग-अलग होती हैं. सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया है. इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि हुई है.

रसोई गैस 1000 रुपये तक पहुंची

सीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गयी है. कुछ स्थानों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >