Chandrababu Naidu Net Worth: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं चंद्रबाबू नायडू, CM के रूप में मिलती है इतनी सैलरी

Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu Net Worth: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है. 2024 के विधानसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो ने जो हलफनामा दायर किया था, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति में 39 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Chandrababu Naidu Net Worth: एन च्रद्रबाबू नायडू की संपत्ति में हाल के दिनों में और बढ़ोतरी हुई है. मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें लाखों रुपये की सैलरी मिलती है. इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति है. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 3,35,000 रुपये की सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें सरकारी आवास, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

चंद्रबाबू नायडू के पास चल संपत्ति 810 करोड़ से अधिक

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार चंद्रबाबू नायडू के पास चल संपत्ति 8,10,42,29,047 रुपये है. जबकि अचल संपत्ति 1,21,41,41,609 रुपये है. उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के शेयरों का बड़ा हिस्सा है. जिसकी कुल कीमत 764 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

चंद्रबाबू नायडू के पास करोड़ों के सोना और चांदी हैं

चंद्रबाबू नायडू के पास करोड़ों रुपये से अधिक के सोना और चांदी हैं. उनकी पत्नी के पास 3.4 किलो सोना है. जबकि 41.5 किलोग्राम चांदी है.

चंद्रबाबू नायडू के पास है एंबेसडर कार

चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव के समय जो हलफनामा दिया था, उसके अनुसार उनके पास एक एंबेसडर कार है. जिसकी कीमत 2 लाख है. उनके पास कृषि योग्य भूमि 55 लाख रुपये तक की है. जबकि गैर कृषि भूमि 77 लाख रुपये की है. उनके पास व्यावसायिक भवन और आवासीय भवन हैं. व्यावसायिक भवन की 30 करोड़ रुपये की है. जबकि आवासीय भवन 35 करोड़ रुपये की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >