सरकारी कर्मचारियों और मजदूरों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, जानें अब हर दिन कितने रुपये मिलेंगे

Minimum Wages Revision : भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है. रेलवे, सफाई और सुरक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों को अब शहर की श्रेणी के अनुसार ₹556 से ₹1,094 तक की दैनिक मजदूरी मिलेगी.

Minimum Wages Revision : केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाली न्यूनतम मजदूरी की नई दरों की घोषणा कर दी है. यह बदलाव वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में संशोधन के कारण हुआ है, जिससे रेलवे, निर्माण, कृषि और सफाई जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की आय बढ़ जाएगी.

मजदूरी बढ़ने का मुख्य कारण

यह बढ़ोतरी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में आए उछाल की वजह से की गई है. दिसंबर 2025 तक इंडेक्स 413.52 से बढ़कर 424.80 हो गया, यानी इसमें 11.28 अंकों की बढ़त दर्ज की गई. महंगाई के इसी अनुपात में मजदूरों के भत्ते (VDA) बढ़ाए गए हैं.

अब किस श्रेणी के वर्कर को कितनी मजदूरी मिलेगी?

रेलवे गुड्स शेड, पार्सल ऑफिस, गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले और सफाई कर्मचारियों के लिए नई दरें इस प्रकार हैं.

शहर की श्रेणीबेसिक मजदूरी (प्रति दिन)VDA (भत्ता)कुल मजदूरी (प्रति दिन)
Category ‘A’ (बड़े शहर)₹523₹304₹827
Category ‘B’ (मझोले शहर)₹437₹256₹693
Category ‘C’ (अन्य क्षेत्र)₹350₹206₹556

सुरक्षा गार्डों (Security Guards) की सैलरी में बढ़ोतरी

सिक्योरिटी गार्ड्स की मजदूरी को दो श्रेणियों (बिना हथियार (Unarmed) और हथियार बंद (Armed) में बांटा गया है.)

बिना हथियार वाले गार्ड (Unarmed)

  • Category ‘A’: ₹1,008 प्रति दिन
  • Category ‘B’: ₹918 प्रति दिन
  • Category ‘C’: ₹781 प्रति दिन

हथियार बंद गार्ड (Armed)

  • Category ‘A’: ₹1,094 प्रति दिन
  • Category ‘B’: ₹1,008 प्रति दिन
  • Category ‘C’: ₹918 प्रति दिन

शहरों का वर्गीकरण (A, B, और C) कैसे होता है ?

मजदूरी की दरें इस पर निर्भर करती हैं कि श्रमिक किस शहर में काम कर रहा है. श्रम मंत्रालय ने शहरों को उनकी आबादी और रहन-सहन की लागत के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा है.

  • Category A: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे महानगर.
  • Category B: राज्य की राजधानियां और प्रमुख औद्योगिक शहर (जैसे लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़).
  • Category C: छोटे शहर, ग्रामीण क्षेत्र और बाकी के अन्य इलाके.

Also Read : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक 11 मई की पूरी रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >