गाड़ी ठुक जाए तो क्या करें? क्लेम लेने और खुद को सुरक्षित रखने के 10 जरूरी टिप्स

Car Accident Insurance Claim : कार एक्सीडेंट के बाद घबराएं नहीं! क्लेम पाने और कानूनी पचड़ों से बचने के लिए अपनाएं ये 10 आसान स्टेप्स. सही जानकारी ही आपको भारी खर्च और मानसिक तनाव से बचा सकती है.

Car Accident Insurance Claim: सड़क पर एक्सीडेंट होना किसी बुरे सपने जैसा होता है. उस वक्त दिमाग काम करना बंद कर देता है, लेकिन वही समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतने का होता है. अगर आपके पास कार इंश्योरेंस है, तो आप नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, बशर्ते आप ये 10 कदम सही से उठाएं.

  1. गाड़ी को तुरंत किनारे लगाएं: जैसे ही एक्सीडेंट हो, सबसे पहले अपनी गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोकें. एक्सीडेंट छोटा हो या बड़ा, मौके से भागना आपको ‘हिट एंड रन’ के केस में फंसा सकता है. शांत रहें और सड़क पर बीचों-बीच बहस करने के बजाय ट्रैफिक को सुचारू होने दें.
  2. घायलों की मदद करें: सबसे पहले खुद को और अपनी गाड़ी में बैठे लोगों को देखें. इसके बाद दूसरी गाड़ी वाले या राहगीरों को चेक करें. अगर किसी को चोट लगी है, तो उसे प्राथमिक उपचार (First Aid) देना आपकी पहली जिम्मेदारी है.
  3. डॉक्टर या एम्बुलेंस को कॉल करें: अगर चोट गंभीर है तो तुरंत 102 (एम्बुलेंस) पर फोन करें. एक्सीडेंट के झटके में कभी-कभी चोट का तुरंत पता नहीं चलता, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है.
  4. अपनी इंश्योरेंस कंपनी को फोन घुमाएं: ज्यादा देरी न करें! जैसे ही आप सुरक्षित महसूस करें, अपनी इंश्योरेंस कंपनी को एक्सीडेंट की जानकारी दें. वे आपको एक ‘क्लेम नंबर’ देंगे. ध्यान रहे, कंपनी को सारी बात सच-सच बताएं ताकि बाद में क्लेम रिजेक्ट न हो.
  5. पुलिस में रिपोर्ट (FIR) जरूर कराएं: अगर एक्सीडेंट में किसी को चोट लगी है या किसी और की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है, तो पुलिस में FIR कराना बहुत जरूरी है. इंश्योरेंस क्लेम और कानूनी सुरक्षा के लिए इसकी कॉपी ‘संजीवनी’ जैसा काम करती है.
  6. सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो लें: आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है. अपनी कार के डैमेज, दूसरी गाड़ी के नंबर और एक्सीडेंट वाली जगह की हर तरफ से फोटो खींच लें. ये तस्वीरें इंश्योरेंस सर्वेयर को यह समझाने में मदद करेंगी कि एक्सीडेंट कैसे हुआ था.
  7. कागज तैयार रखें: क्लेम फाइल करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
  • आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
  • गाड़ी की RC
  • इंश्योरेंस पॉलिसी के कागज
  • FIR की कॉपी
  1. सर्वेयर के आने तक मरम्मत न कराएं: अक्सर लोग जोश में आकर तुरंत मैकेनिक के पास गाड़ी भेज देते हैं. ऐसा न करें! पहले इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर आकर गाड़ी देखेगा. उसकी रिपोर्ट के बाद ही काम शुरू कराएं. कोशिश करें कि गाड़ी कंपनी के ‘नेटवर्क गैरेज’ में ही बने ताकि आपको कैशलेस सुविधा मिल सके.
  2. बिल और रसीदें संभालकर रखें: अगर आप अपनी पसंद के किसी बाहरी गैरेज में काम करवा रहे हैं, तो सारे पक्के बिल और रसीदें संभालकर रखें. काम पूरा होने के बाद ये कागज कंपनी में जमा करने पर ही आपको पैसे वापस (Reimbursement) मिलेंगे.
  3. सुरक्षित ड्राइविंग का नियम बनाएं: एक्सीडेंट एक सबक है. हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट लगाएं और कभी भी शराब पीकर या तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं. अपनी गाड़ी के जरूरी कागज हमेशा डिग्गी या फोन में फोटो के रूप में साथ रखें.

Also Read: RBI का बड़ा, रुपये पर सट्टेबाजी के प्रतिबंध हटाए ,मार्केट में डीलर्स फिर कर सकेंगे ट्रेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >