Business Ideas: मात्र ₹3,999 में शुरू करें रेलवे के साथ बिजनेस, फिर होगी बंपर कमाई

Business Ideas: यदि आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे (Indian Railway) आपके लिए एक शानदार कमाई का अवसर लेकर आया है. आप IRCTC के साथ जुड़कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग एजेंट बन सकते हैं. इस भूमिका में आपको टिकट बुकिंग और लेनदेन पर अच्छा कमीशन मिलता है.

Business Ideas: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से लोग टिकट बुकिंग, खाने की बुकिंग जैसी कई सेवाओं का लाभ उठाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईआरसीटीसी के साथ मिलकर आप भी कमाई कर सकते हैं? टिकट एजेंट बनकर आप अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

कैसे बन सकते हैं आईआरसीटीसी टिकट एजेंट?

यदि आप IRCTC के अधिकृत टिकट एजेंट बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया आसान है और इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है.

आवेदन के लिए शुल्क

आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनने के लिए शुल्क निम्नानुसार है,1 साल के लिए ₹3,999 रुपये और 2 साल के लिए ₹6,999 रुपये. यह शुल्क जमा करने के बाद आपको एजेंट के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिससे आप अधिकृत टिकट एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं.

कितनी होगी कमाई

आईआरसीटीसी के टिकट एजेंट बनने के बाद आपकी कमाई इस प्रकार होगी:

  • मासिक 100 टिकट तक की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹10 का कमीशन मिलेगा.
  • 101 से 300 टिकट के बीच की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹8 का कमीशन.
  • 300 से अधिक टिकट बुक करने पर: प्रति टिकट ₹5 का भुगतान होगा.

एसी क्लास टिकट पर कमीशन

यदि आप एसी क्लास के टिकट बुक करते हैं तो आपको प्रति टिकट ₹40 का कमीशन प्राप्त होगा. यह सामान्य टिकट बुकिंग की तुलना में अधिक लाभदायक है.

आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनने के कुछ अतिरिक्त लाभ भी है जैसे है.

  • स्थायी आय का स्रोत: टिकट बुकिंग एक सतत चलने वाला व्यवसाय है, जिससे नियमित आय हो सकती है.
  • कम निवेश में बेहतर कमाई: कम शुल्क के साथ आप इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.
  • बढ़ती मांग: ट्रेन यात्रा के बढ़ते चलन के कारण यह व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है.

यदि आप भी भारतीय रेलवे के साथ जुड़कर कमाई का अवसर पाना चाहते हैं, तो IRCTC टिकट एजेंट बनना आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं हरमनप्रीत कौर? जानिए उनकी नेट वर्थ और आय के स्रोत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >