Budget 2026: रोजगार और उद्यम पर सरकार का फोकस, ऑरेंज इकोनॉमी से होगा युवाओं को फायदा

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए रोजगार और उद्यम पर फोकस होने की बात कही. ऑरेंज इकोनॉमी पर भी खास जोर दिया जाएगा. ऐसे में इससे युवाओं को क्या कुछ फायदा होगा, आइए जानते हैं.

Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री ने रोजगार और उद्यम पर फोकस होने का जिक्र किया. निर्मला सीतारमण ने भाषण के दौरान यह क्लियर किया कि आने वाले सालों में शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता को जोड़ने पर फोकस रहेगा. साथ ही ऑरेंज इकोनॉमी का भी जिक्र किया गया है.

गेमिंग, कॉमिक, डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा

आम बजट 2026 में सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र किया. इसके जरिए गेमिंग, कॉमिक, डिजिटल कंटेंट और क्रिएटिव सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और इस पर खास जोर दिया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 2030 तक इस क्षेत्र में 20 लाख ट्रेनिंग लिए हुए पेशेवरों की जरूरत होगी.

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि इसी टारगेट को ध्यान में रखा जाएगा और देश के 15 हजार सेकेंड्री स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित किए जायेंगे. इससे फायदा यह हो सकेगा कि शुरुआत में ही स्टूडेंट्स डिजिटल स्किल्स से जुड़ सकेंगे.

क्या होती है ऑरेंज इकोनॉमी?

ऑरेंज इकोनॉमी का मतलब क्रिएटिव इकोनॉमी से है. इसमें क्रिएटिविटी, संस्कृति, आर्ट और बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) से जुड़ी गतिविधियां शामिल होती हैं. इसमें जो सेक्टर शामिल हैं, उनमें म्यूजिक, गेमिंग, मूवी डिजिटल कंटेंट, डिजाइन आदि शामिल है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, ऑरेंज इकोनॉमी रोजगार और पैसा सृजन पर आधारित है. इससे युवाओं को बड़ा फायदा हो सकेगा.

Also Read: Union Budget 2026: किसके नाम है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड? जानिए किसने किसका तोड़ा है रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >