कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $112 के पार पहुंचा भाव

Brent Crude Oil Prices Surge: मिडिल ईस्ट में तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 112 डॉलर के पार पहुंच गई हैं. इजरायल-ईरान के बीच हमलों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. जानिए आपकी जेब पर इस युद्ध का क्या असर होगा.

Brent Crude Oil Prices Surge: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में अचानक भारी उछाल आया है. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4% से ज्यादा बढ़कर 112.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई रुकने का खतरा पैदा हो गया है.

युद्ध की शुरुआत कैसे हुई?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान के बुशहर (Bushehr) स्थित एक गैस फैसिलिटी पर हमला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स (South Pars) गैस फील्ड को निशाना बनाया. इस हमले के तुरंत बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी, जिससे तेल बाजारों में घबराहट फैल गई.

ईरान ने पलटवार में क्या किया?

ईरान ने इस हमले का बदला लेने के लिए कतर की रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. यह दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) केंद्रों में से एक है. कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 12 घंटों में इस सुविधा पर यह दूसरा हमला है. कतरएनर्जी ने पुष्टि की है कि हमले से प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है और वहां भीषण आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए इमरजेंसी टीमें तैनात की गईं. राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई.

आम जनता पर इसका क्या असर होगा?

मिडिल ईस्ट दुनिया का सबसे बड़ा तेल और गैस सप्लाई करने वाला क्षेत्र है. जब भी यहां युद्ध जैसे हालात बनते हैं, सप्लाई चेन बाधित होती है.

  • कीमतों में बढ़ोतरी: कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में भारत समेत कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
  • महंगाई का खतरा: अगर तेल और गैस की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित रहती है, तो ट्रांसपोर्टेशन और बिजली उत्पादन महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.

दुनिया भर के एक्सपर्ट्स अब इस बात पर नजर रख रहे हैं कि क्या यह तनाव और बढ़ेगा या बातचीत से मामला शांत होगा.

ये भी पढ़ें: 19 मार्च को तेल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >