Bomb Threats: फ्लाइट में फिर मिली बम की धमकी, इंडिगो के विमानों की इमरजेंसी लैन्डिंग

Bomb Threats: फ्लाइट्स को बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को एक बार फिर से कई फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. इंडिगो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.

Bomb Threats: फ्लाइट्स को बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को एक बार फिर से कई फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इनमें इंडिगो और अकासा एयर की फ्लाइट्स प्रमुख थीं.  इस घटना के बाद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल्स को लागू किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई.इंडिगो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.

इंडिगो की फ्लाइट्स पर बम की धमकियां

इंडिगो एयरलाइंस की तीन फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सबसे पहले दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई को धमकी दी गई. इंडिगो ने बयान में कहा कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इंडिगो की एक और फ्लाइट, मुंबई से इस्तांबुल के बीच उड़ान भरने वाली 6E17 को भी ऐसी ही धमकी मिली.

Also Read: Driving License Rules: अब 16 साल में भी पा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कैसे करें आवेदन

इंडिगो की जोधपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E184 को भी धमकी मिली, लेकिन सुरक्षा के साथ फ्लाइट दिल्ली पहुंच गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया. एयरलाइंस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विमानों की पूरी तरह से जांच की जा रही है. इसके अलावा, हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6E108 को भी बम की धमकी मिली थी. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद फ्लाइट को आइसोलेट किया गया और पूरी सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया.

अकासा एयर की फ्लाइट्स को भी मिली धमकी

अकासा एयर की भी कुछ फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अकासा एयर की इमरजेंसी टीम पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही है. इस हफ्ते कुल मिलाकर लगभग 40 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे विमानन कंपनियों के लिए भारी परेशानी पैदा हो गई है. पिछले 24 घंटों में विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर की फ्लाइट्स को भी धमकियां मिलीं. विस्तारा की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट को धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया. एयर इंडिया और अकासा की फ्लाइट्स को भी धमकियों का सामना करना पड़ा.

Also Read: Byju’s Net Worth: अर्श से फर्श पर आ गए बायजू के फाउंडर, आखिर क्यों डूबी कंपनी 

कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

इस बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की. कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पिछले 5 दिनों में 70 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. त्योहारों के समय जब लोग अपने घरों की ओर जाने के लिए फ्लाइट्स का सहारा ले रहे हैं, ऐसी धमकियों ने लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे इस तरह की धमकियों का सिलसिला बंद हो सके. कांग्रेस ने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी धमकियां अस्पतालों और स्कूलों को भी मिल चुकी हैं, जिससे देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Also Read: Diwali 2024: इस दिवाली पर करें स्मार्ट शॉपिंग और बचाएं ज्यादा पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >