चंदे की कमाई से बीजेपी मालामाल, कांग्रेस ने आय से 46 फीसदी ज्यादा किया खर्च, जानें किस पार्टी ने कितना कमाया

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में राजनीतिक दलों को 3429.56 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. इसमें से सिर्फ चार दल बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी को 87.29 फीसदी कमाई की है.

केन्द्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधने का कोई भी मौका राहुल गांधी नहीं छोड़ते. इस बार एडीआर रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि, बीजेपी की आय 50 फीसदी बढ़ गई, और आपकी. गौरतलब है कि इन दिनों बीजेपी को मिलने वाले राजनीतिक चंदे काफी इजाफा हो गया है. ऐसे में राहुल गांधी पार्टी पर कटाक्ष किया है.

दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में राजनीतिक दलों को 3429.56 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. इसमें से सिर्फ चार दल बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी को 87.29 फीसदी कमाई की है. जिसमें अकेले बीजेपी की आय 3,623 करोड रुपए रही. यानी बीजेपी ने वित्त वर्ष 2019-20 में 76 फीसदी कमाई की.

बता दें, ये बॉन्ड्स राजनीतिक दलों के लिए आय का सबसे बड़ा जरिया होते हैं. जिसे पार्टी अपने कार्यक्रमों मे खर्च करती है. इसके अलावा, एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को वित्त वर्ष 2019-20 में जितना इनकम हुआ उसकी तुलना में पार्टी ने 45.57 फीसदी खर्च किए. यानी भाजपा ने अपनी 3,623 हजार करोड़ की कमाई में से 1,651 करोड रुपए ही खर्च किए.

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस वित्त वर्ष में कुल 682.21 करोड़ रूपये की कमाई की. वहीं कांग्रेस ने 998.15 करोड़ रूपये खर्च किए. यानी कांग्रेस पार्टी ने आय से 46.31 फीसदी अधिक खर्च किये. इधर, तृणमूल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2019-20 में 143.67 करोड़ रूपये आय अर्जित की और 107.27 करोड़ रूपये खर्च किये जो कुल आय का 74.67 फीसदी है.

किस दल ने की कितनी कमाई: एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने चुनावी बांड के जरिये दान के रूप में 2555 करोड़ रूपये की कमाई की. वहीं, कांग्रेस ने 317.86 करोड़ रूपये आर्जित किया. जबकि, तृणमूल कांग्रेस ने 100.46 करोड़ रूपये और राकांपा ने 20.50 करोड़ रूपये प्राप्त किये. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी आरटीआई याचिका के जवाब में एडीआर को यह जानकारी दी है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: बच गई सीएम की कुर्सी! भूपेश बघेल ने कही दिल की बात, मान गये राहुल गांधी

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >