Bitcoin में भारी गिरावट से खौफ, Strategy की कमाई पर संकट

Bitcoin: बिटकॉइन की कीमत में तेज गिरावट ने बाजार में डर का माहौल बना दिया है. इसी दबाव के चलते Strategy ने 2025 के लिए अपनी कमाई का अनुमान घटा दिया है. क्रिप्टो की कमजोरी से निवेशकों की चिंता बढ़ी है, हालांकि कंपनी ने डिविडेंड भुगतान सुरक्षित रखने के लिए बड़ा रिजर्व बनाने का ऐलान किया है.

Bitcoin: दुनिया की सबसे बड़ी कॉरपोरेट Bitcoin होल्डर कंपनी Strategy (MSTR.O) ने सोमवार को वर्ष 2025 के लिए अपने आय अनुमान (Earnings Forecast) में भारी कटौती की घोषणा की. कंपनी ने इसके पीछे बिटकॉइन की लगातार कमजोर होती कीमतों का हवाला दिया है. इसके साथ ही Strategy ने यह भी बताया कि वह भविष्य में डिविडेंड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अलग कैश रिज़र्व तैयार कर रही है.

शेयरों में तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

घोषणा के बाद Strategy के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई. दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर लगभग 8% तक टूट गया, क्योंकि निवेशकों ने कमजोर क्रिप्टो मार्केट को लेकर सतर्क रुख अपनाया. सोमवार को बिटकॉइन की कीमत $90,000 से नीचे फिसल गई. नवंबर महीने में ही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में $18,000 से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, जो 2021 के मध्य के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट बढ़ती जोखिम-नापसंद प्रवृत्ति (Risk Aversion) और वैश्विक अनिश्चितताओं का नतीजा है.

विश्लेषकों की राय

मार्केट एक्सपर्ट Chris Beauchamp (IG Group) के अनुसार बिटकॉइन की लगातार गिरावट Strategy के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुई है. कंपनी का शेयर एक साल के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है. उनका कहना है कि निवेशकों को उम्मीद थी कि पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद रिकवरी आएगी, लेकिन बिकवाली का दबाव और तेज हो गया. जो कंपनियां अपनी बैलेंस शीट में बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो टोकन रखती हैं, वे मौजूदा अस्थिरता से खास तौर पर प्रभावित हुई हैं. Strategy जैसी कंपनियों के शेयरों पर इसका सीधा असर देखने को मिला है.

कमाई का अनुमान घटा, डिविडेंड सुरक्षित करने की कोशिश

Strategy ने कहा है कि अब पूरे वर्ष में कंपनी को 6.3 अरब डॉलर तक का मुनाफा या फिर 5.5 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है, जो उसके पहले अनुमानित 24 अरब डॉलर के शुद्ध मुनाफे से काफी कम है. कंपनी ने बताया कि पिछला अनुमान 31 दिसंबर तक बिटकॉइन की कीमत 1.5 लाख डॉलर मानकर लगाया गया था.

इसी बीच बढ़ते वित्तीय दबाव के चलते Strategy ने 1.44 अरब डॉलर का रिज़र्व फंड बनाने का फैसला किया है, जिसे प्रेफर्ड शेयरों पर डिविडेंड और मौजूदा कर्ज पर ब्याज भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. Benchmark के विश्लेषक मार्क पामर के मुताबिक, यह कदम निवेशकों की उस चिंता को काफी हद तक कम करता है कि भविष्य में कंपनी डिविडेंड भुगतान कैसे सुनिश्चित करेगी.

Also Read: 8वें वेतन आयोग DA मर्जर पर वित्त मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, मूल वेतन–DA एकीकरण से इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >