Bihar News: बिहार सरकार की “पहले आओ, पहले पाओ” योजना, आलान विधि से सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन

Bihar News: कृषि विभाग ने किसानों को आलान विधि से सब्जियां उगाने के लिए एक नई योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को 80% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा

Bihar News: कृषि विभाग ने किसानों को आलान विधि से सब्जियां उगाने के लिए एक नई योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को 80% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा. योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर इसका लाभ दिया जाएगा.

योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य लक्ष्य सब्जी उत्पादन में गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना है. इसके साथ ही सब्जियों के लिए आलान प्रबंधन की तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया है.

लक्ष्य और प्रावधान

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट जारी कर दिया है.समस्तीपुर जिले को 600 इकाई का लक्ष्य दिया गया है जबकि पूरे राज्य में 12,500 इकाई निर्धारित की गई है. आलान प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बांस, लोहे का तार, प्लास्टिक सुतली, और पाट सुतली के लिए 4,500 रुपये प्रति 125 वर्गमीटर की लागत तय की गई है.

किसानों को इस खर्च का 80% यानी 3,600 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. हालांकि यदि सामग्री की वास्तविक लागत इससे कम होती है तो अनुदान उसी के आधार पर दिया जाएगा.किसान इन सामग्रियों की खरीद स्वयं करेंगे.

Also Read: Farming: सर्दियों में सब्जी की खेती, जनवरी में शुरुआत, मार्च में मुनाफा

बटाई और पट्टे की जमीन पर भी लाभ

यह योजना विशेष रूप से लघु और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है. जिनके पास खेती योग्य भूमि नहीं है वे पट्टे या बटाई की जमीन पर सब्जी उत्पादन कर सकते हैं.आवासीय परिसर में भी आलान विधि से खेती संभव है, जिससे छोटे किसानों को अधिक लाभ होगा.

आलान विधि के लिए लागत का विवरण

125 वर्गमीटर आलान तैयार करने पर अनुमानित खर्च

सामग्रीमात्रा दर (रुपये)कुल खर्च (रुपये)
बांस 12 पीस 250/पीस3000
लोहे का तार 6 किलोग्राम 125/पीस750
पाट सुतली 3 किलोग्राम 150/किलोग्राम 450
प्लास्टिक सुतली 2 किलोग्राम 150/किलोग्राम300

Also Read: Success Story: बिहार में जन्मे, बचपन में कबाड़ बेचा और फिर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >