सरकारी हो या प्राइवेट, ये बैंक सीनियर सिटीजन्स को दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

Best FD Rates for Senior Citizens: सीनियर सिटीजन्स के लिए FD इनवेस्टमेंट का सबसे सुनहरा मौका है. जानें किन बैंकों में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज और कैसे Form 15H से बचा सकते हैं अपना टैक्स.

Best FD Rates for Senior Citizens: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच, मई 2026 में सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) इनवेस्टमेंट का सबसे भरोसेमंद जरिया बनकर उभरा है. रिटायरमेंट के बाद सेफ इनवेस्टमेंट और हर महीने एक तय कमाई की चाहत रखने वालों के लिए ये बेहतरीन मौका है. बैंकों ने भी बुजुर्गों को लुभाने के लिए सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% (50 bps) तक ज्यादा ब्याज ऑफर किया है. 

सरकारी बैंकों में कितना फायदा?

अगर आप पूरी तरह सुरक्षा चाहते हैं, तो सरकारी बैंक (PSBs) अच्छा ऑप्शन हैं. यहां ब्याज दरें 6.95% से 7.25% के बीच चल रही हैं. 

  • पंजाब एंड सिंध बैंक: सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज दे रहा है. 
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 7.15% की दर ऑफर कर रहा है. 
  • अन्य बैंक: केनरा बैंक, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक में 7.10% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि SBI में यह 7.05% तक है. एक साल की FD के लिए दरें 6.35% से 7.00% के आसपास हैं. 

प्राइवेट बैंक क्यों हैं आगे?

ज्यादा मुनाफे की तलाश है तो प्राइवेट बैंकों की तरफ देख सकते हैं. यहां ब्याज दरें सरकारी बैंकों से थोड़ी बेहतर हैं. 

  • YES बैंक और बंधन बैंक: 7.75% तक का शानदार ब्याज दे रहे हैं. 
  • RBL बैंक: 7.70% की दर के साथ टॉप पर बना हुआ है. 
  • IndusInd और IDFC FIRST: यहां 1 से 3 साल की FD पर करीब 7.50% ब्याज मिल रहा है.  HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंक फिलहाल 7.00% से 7.10% के बीच थोड़े संभलकर चल रहे हैं. 

8.50% तक ब्याज कहां मिलेगा?

सबसे ज्यादा रिटर्न फिलहाल स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) दे रहे हैं.

  • ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक: सबसे अधिक 8.50% ब्याज दे रहा है. 
  • शिवालिक और सूर्योदय बैंक: यहां दरें 8.25% से 8.30% तक जा रही हैं. 
  • एकता, जन और यूनिटी बैंक: ये बैंक भी 8.00% का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं. ध्यान रहे कि यहां रिटर्न ज्यादा है, तो इनवेस्टमेंट से पहले बैंक की रेटिंग और डिपॉजिट इंश्योरेंस (5 लाख तक की सुरक्षा) को जरूर चेक कर लें. 

टैक्स और कमाई का गणित क्या है?

FD से होने वाली कमाई पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है. अगर आपकी कुल कमाई टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो आप Form 15H जमा करके TDS कटने से बचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: PFRDA का नया फरमान, 1 जुलाई 2026 से बदल जाएंगे NPS चार्ज वसूलने के नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >