Vande Bharat Express: बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस दिन दिखायी जाएगी हरी झंडी

कर्नाटक को इस साल जुलाई तक बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने घोषणा की. यह कर्नाटक के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, क्योंकि पहली चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूरु के बीच चलती है.

कर्नाटक के लोगों को जल्द ही रेलवे एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है. जी हां..प्रदेश को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. खबरों की मानें तो यह वंदे भारत ट्रेन इस साल जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी जो बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच चलेगी, इससे यात्रियों को सुविधा होगी. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की ओर से यह जानकारी दी गयी है. आपको बता दें कि यह कर्नाटक के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, क्योंकि पहली चेन्नई, बेंगलुरु और मैसूरु के बीच पहले से चल रही है.

बेंगलुरु-धारवाड़ के बीच चलेगी वंदे भारत

प्रह्लाद जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और घोषणा की कि उन्होंने कर्नाटक के लोगों को जुलाई तक इस नवीनतम लक्जरी सेवा का आश्वासन दिया है. प्रह्लाद जोशी, जो धारवाड़ से सांसद भी हैं, ने ट्वीट किया, “धारवाड़-बैंगलोर वंदे भारत ट्रेन जुलाई में शुरू होगी. मैंने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और मामले पर चर्चा की. ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंत्री ने जुलाई तक राज्य में दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का वादा किया है.”

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस यहां से हुई थी शुरू

बेंगलुरु और हुबली-धवार्ड के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कुछ समय से चल रहा है, लेकिन दोनों शहरों के बीच डाउनलाइन के विद्युतीकरण के कारण इसमें देरी हो रही है. हुबली-धारवाड़ क्षेत्र विभिन्न संस्थानों के साथ एक शैक्षिक केंद्र है और वंदे भारत एक्सप्रेस से राजधानी शहर से कनेक्टिविटी में आसानी होने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय रेलवे बेंगलुरु-कोयम्बटूर और बेंगलुरु-काचेगुडा (हैदराबाद) के बीच नई वंदे भारत सेवाएं शुरू करने की भी योजना बना रहा है. पिछले साल नवंबर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई-मैसूर के बीच बेंगलुरु के बीच शुरू की.

Also Read: Vande Bharat Mumbai to Goa: मुंबई से गोवा चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें कहां-कहां ठहरेगी और कितना समय लेगी
अब तक कितनी वंदे भारत ट्रेन चल रही है पटरी पर

पिछले दिनों दिल्ली-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की गयी है. इसके शुरू होने के साथ ही अब 17 मार्गों पर ये ट्रेन चल रही है. यहां इन सभी मार्गों की सूची दी गयी है…

  • नई दिल्ली – वाराणसी

  • नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) गांधीनगर-मुंबई

  • नई दिल्ली – अंब अंदौरा

  • चेन्नई – मैसूर

  • नागपुर – बिलासपुर

  • हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी

  • सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम

  • मुंबई- सोलापुर

  • मुंबई- शिर्डी

  • हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन सिकंदराबाद-तिरुपति

  • चेन्नई-कोयंबटूर

  • अजमेर – दिल्ली कैंट

  • हावड़ा-पुरी-हावड़ा

  • तिरुवनंतपुरम – कासरगोड

  • दिल्ली – देहरादून

  • न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >