Bengaluru में गार्डन का वीडियो पोस्ट करना कपल को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तारी

Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक कपल को सोशल मीडिया पर अपने बालकनी गार्डन का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया.

Bengaluru: इंडियन एक्स्प्रेस के एक रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक कपल को सोशल मीडिया पर अपने बालकनी गार्डन का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया. सदाशिवनगर के व्यस्त केंद्रीय व्यापारिक जिले के इस कपल ने अपने घर की हरियाली दिखाने के लिए एक वीडियो साझा किया जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. लेकिन इस वीडियो के कारण कपल को अगले ही दिन गिरफ्तार होना पड़ा, क्योंकि उनके गमलों में एक ऐसा पौधा भी था, जो गैरकानूनी था.

वीडियो वायरल होने पर विवाद

करीब दो साल पहले बेंगलुरु आए 37 वर्षीय सागर गुरूंग और उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी एमएसआर नगर में किराए के घर में रहते थे. सागर एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं जबकि उर्मिला गृहिणी हैं. उर्मिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया था. जहां वह अपने गार्डन के वीडियो पोस्ट करने लगीं. 18 अक्टूबर को उन्होंने अपने गार्डन की हरियाली का वीडियो साझा किया जिसमें बालकनी में उगाए गए कई पौधों के बीच दो गांजे के पौधे भी नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई जो जल्द ही पुलिस तक पहुंच गई.

Also Read: Success Story: आईटी छोड़ मियां-बीवी ने शुरू किया देसी बिजनेस, सालाना 2 करोड़ की कमाई

पुलिस की कार्यवाही और गिरफ्तारी

5 नवंबर को पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कपल के घर पर छापा मारा. पुलिस के पहुंचने से पहले कपल ने गांजे के पौधों को उखाड़कर कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कपल ने गांजा उगाने की बात स्वीकार की. पुलिस ने 54 ग्राम वजन वाले पौधे और उर्मिला का फोन जब्त कर लिया जिससे वीडियो अपलोड किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >