Beer Price Hike: गर्मी आते ही महंगी हुई बीयर, कीमतों में 15% की बढ़ोतरी, जेब होगी हल्की

Beer Price Hike In Telangana : तेलंगाना सरकार ने बीयर की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी करते हुए उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है.

Beer Price Hike: अगर आप तेलंगाना में बीयर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब अधिक कीमत चुकानी होगी. तेलंगाना सरकार ने बीयर की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब हर बोतल या कैन के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा.

तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला

बीयर की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल तेलंगाना में लागू की गई है. सरकार ने यह निर्णय तब लिया जब प्रमुख बीयर निर्माता United Breweries ने पिछले महीने तेलंगाना बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (TGBCL) को अपनी बीयर की आपूर्ति रोक दी थी.

कंपनी ने सप्लाई रोकने के दो प्रमुख कारण बताए

पुरानी मूल्य नीति: 2019-20 से कंपनी की बीयर के बेसिक प्राइस में संशोधन नहीं किया गया था.
बकाया भुगतान: TGBCL ने कंपनी की पिछली सप्लाई का भुगतान नहीं किया था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था.

Also Read : सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जानें कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग

United Breweries का मार्केट पर प्रभाव

United Breweries भारत की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी है, जो Kingfisher जैसे लोकप्रिय ब्रांड का उत्पादन करती है. कंपनी के पास देश के बीयर मार्केट की 70% हिस्सेदारी है. यह सालाना 12 बोतलों वाले 6 करोड़ बॉक्स बेचती है. तेलंगाना में सरकार ही कंपनियों से शराब खरीदती है और फिर इसे खुदरा विक्रेताओं को सप्लाई करती है. ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, तेलंगाना में बीयर की कीमत 300 रुपये प्रति बॉक्स थी, जबकि महाराष्ट्र में यह 500 रुपये प्रति बॉक्स है.

उपभोक्ताओं पर असर

इस कीमत वृद्धि का सीधा असर तेलंगाना के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. सरकार के आदेश के मुताबिक, पहले से मौजूद स्टॉक भी नई कीमतों पर ही बेचा जाएगा. इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी, लेकिन उपभोक्ताओं को अपनी पसंदीदा बीयर के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

Also Read : पीएम आवास के लिए बदल गए नियम, जानें क्या हुआ नया बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >