अब ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा ₹5,000 तक का तुरंत ‘लोन’, बस एक UPI क्लिक पर

Bank of Baroda UPI Overdraft: बैंक ऑफ बड़ौदा ने SHG महिलाओं के लिए UPI ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू की है. अब जनधन खाताधारक महिलाएं बिना बैंक जाए सीधे UPI के जरिए ₹5,000 तक का तुरंत लोन ले सकेंगी.

Bank of Baroda UPI Overdraft: गांवों में रहने वाली और छोटे-मोटे स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एक नई सौगात लेकर आया है. अब पैसों की अचानक जरूरत पड़ने पर बैंक के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी. बैंक ने अपनी नई UPI ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू की है, जो खास तौर पर महिलाओं की आर्थिक पहुंच को आसान बनाने के लिए डिजाइन की गई है

₹5,000 तक की तुरंत मदद

इस सुविधा के तहत पात्र महिलाएं, विशेषकर जो प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाताधारक हैं, ₹5,000 तक का ओवरड्राफ्ट ले सकती हैं. यह एक तरह का छोटा लोन है जिसे आप अपने खाते में बैलेंस न होने पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यह उन महिलाओं के लिए बेहद मददगार है जिन्हें अचानक किसी छोटे खर्च या बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है.

अब बैंक जाने का झंझट खत्म

इस पहल की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजिटल होना है. पहले ओवरड्राफ्ट या छोटे लोन के लिए भी कागजी कार्रवाई और बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे. अब बैंक इस लोन की राशि को सीधे आपके UPI ऐप से जोड़ देगा. आप सीधे अपने फोन से किसी को पैसे ट्रांसफर कर सकती हैं या बाजार में पेमेंट कर सकती हैं.

स्वयं सहायता समूहों (SHG) को मजबूती

यह स्कीम मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इससे न केवल उनके समय और मेहनत की बचत होगी, बल्कि उन्हें साहूकारों के चंगुल से बचने में भी मदद मिलेगी. डिजिटल तरीके से तुरंत पैसा मिलने से ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता (Entrepreneurship) को बढ़ावा मिलेगा.

आर्थिक आजादी की ओर बढ़ता कदम

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस डिजिटल सुविधा से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा. छोटे-मोटे स्वरोजगार चलाने वाली महिलाओं के लिए यह ₹5,000 की राशि संकट के समय संजीवनी का काम करेगी. अब वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी आर्थिक जरूरतों को खुद पूरा कर सकेंगी.

Also Read: अब चेहरा दिखाकर पूरी होगी e-KYC, अंगूठे और OTP का झंझट खत्म; जानें नया तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >