Bank Holidays: अगले हफ्ते केवल 3 दिन खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप अगले सप्ताह बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले शेड्यूल जरूर देख लें. अगले हफ्ते बैंक सिर्फ 3 दिन ही खुलेंगे, जबकि बाकी 4 दिन अलग-अलग शहरों में छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे.

Bank Holidays: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका है, तो उसे इसी सोमवार या बीच के वर्किंग डेज में निपटा लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 14 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच अलग-अलग राज्यों में 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

  • 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. अंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय नववर्ष: इस दिन देश के अधिकतम शहरों में छुट्टी रहेगी. बैसाखी, तमिल नववर्ष और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कामकाज ठप रहेगा. हालांकि नई दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़, शिमला और रायपुर समेत कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे.
  • 15 अप्रैल (बुधवार): हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष: हिमाचल दिवस और नबाबर्ष के मौके पर कोलकाता, शिमला, गुवाहाटी और कोच्चि जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे. बाकी देश में काम सामान्य रूप से चलेगा.
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू: इस दिन केवल गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी. देश के अन्य सभी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.
  • 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश: इस दिन पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखकारणकहाँ बंद रहेंगे?
14 अप्रैलअंबेडकर जयंती / बैसाखीदिल्ली-भोपाल छोड़कर लगभग पूरे देश में
15 अप्रैलबंगाली नववर्ष / हिमाचल दिवसकोलकाता, शिमला, कोच्चि, गुवाहाटी
16 अप्रैलबोहाग बिहूकेवल गुवाहाटी
19 अप्रैलरविवारपूरे भारत में

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM रहेंगे चालू

बैंकों की छुट्टियों का असर आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. आप चौबीसों घंटे निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

  • UPI और नेट बैंकिंग: पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए.
  • ATM सेवाएं: नकद निकासी और बैलेंस चेक के लिए.
  • मोबाइल ऐप: बिजली बिल भुगतान या अन्य बैंकिंग अनुरोधों के लिए.

Also Read: मम्मी-पापा को किराया देकर भी क्लेम कर सकते हैं HRA, जानें क्या है तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >