कल 17 मार्च को इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: कल 17 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और श्रीनगर समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. मार्च के अंत तक गुड़ी पड़वा और ईद जैसे त्योहारों के कारण छुट्टियों की लंबी झड़ी लगने वाली है, इसलिए बैंक जाने से पहले पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bank Holidays: कल यानी 17 मार्च को देश के कुछ हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, यह अवकाश शब-ए-कद्र के धार्मिक अवसर पर दिया गया है. हालांकि, बैंक ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि RBI की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्यौहारों के हिसाब से तय होती हैं, इसलिए कल पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे.

शब-ए-कद्र के मौके पर कहां रहेगा बैंक बंद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शब-ए-कद्र का दिन बेहद पवित्र माना जाता है. इस खास दिन की वजह से कल जम्मू, श्रीनगर और इंफाल में निजी और सरकारी दोनों तरह के बैंक बंद रहेंगे. इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों को बैंक काउंटर से जुड़े कामों के लिए अगले वर्किंग डे का इंतज़ार करना होगा. शेष भारत में बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से चलेगा.

मार्च में आखिरी कुछ दिनों में इन शहरों में छुट्टियां

मार्च का महीना खत्म होने से पहले अभी कई बड़े त्यौहार आने बाकी हैं, जिनकी वजह से बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं. 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और फिर 20-21 मार्च को ईद के चलते देश के बड़े हिस्से में बैंक बंद रहेंगे. नीचे दी गई टेबल से आप अपनी प्लानिंग कर सकते हैं:

तारीखवजह / त्यौहारकहां बंद रहेंगे बैंक?
17 मार्चशब-ए-कद्रजम्मू, श्रीनगर और इंफाल
19 मार्चगुड़ी पड़वा / उगादी / नवरात्रमुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी आदि
20 मार्चईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदादिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के अधिकांश शहर
21 मार्चरमजान ईद / सरहुलकोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल और रांची आदि
22 मार्चरविवारपूरे भारत में बंद
26 मार्चराम नवमीलखनऊ, मुंबई, पटना, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहर
27 मार्चराम नवमी (चैते दशैं)गंगटोक, देहरादून और कोलकाता आदि
31 मार्चमहावीर जयंतीदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कानपुर समेत कई बड़े शहर

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आपकी बैंकिंग ज़रूरतें नहीं रुकेंगी. बैंक बंद रहने के दौरान भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI (PhonePe, Google Pay) के ज़रिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी सामान्य रूप से चालू रहेगी. केवल चेक क्लियरिंग और बैंक जाकर होने वाले दस्तावेज़ी काम ही इन छुट्टियों से प्रभावित होंगे.

Also Read: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं यस बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम, इन खर्चों पर लगेगा अब नया चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >