Bank Holidays: क्या आपके राज्य में सोमवार को बैंक खुलेंगे? जानिए पूरी लिस्ट

Bank Holidays: 30 जून को सोमवार है और यह न तो रविवार है, न ही दूसरा या चौथा शनिवार जो कि नियमित बैंक अवकाश के दिन होते हैं. इसके बावजूद, एक राज्य में विशेष स्थानीय त्योहार या परंपरा के चलते बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holidays: यदि आप सोमवार, 30 जून 2025 को अपने बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है. देशभर में बैंकों के अवकाश राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और कुछ आरबीआई द्वारा निर्धारित कारणों से होते हैं. हालांकि, इस बार एक विशेष राज्य में किसी खास अवसर के कारण बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है.

किस राज्य में है बैंक छुट्टी ?

30 जून को सोमवार है और यह न तो रविवार है, न ही दूसरा या चौथा शनिवार जो कि नियमित बैंक अवकाश के दिन होते हैं. इसके बावजूद, एक राज्य में विशेष स्थानीय त्योहार या परंपरा के चलते बैंक बंद रहेंगे. हालांकि बाकी भारत में सभी सार्वजनिक और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

Bank Holidays List

तारीखअवसर / त्योहारस्थान (शहर)स्थिति
3 जुलाई 2025खारची पूजाअगरतलाबैंक बंद
5 जुलाई 2025गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मदिनजम्मू, श्रीनगरअवकाश
14 जुलाई 2025बकर ईद के बाद का दिनशिलांगबैंक बंद
16 जुलाई 2025हरेला त्योहारदेहरादूनअवकाश
17 जुलाई 2025यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथिशिलांगछुट्टी
19 जुलाई 2025केर पूजाअगरतलाअवकाश
28 जुलाई 2025द्रुकपा त्से-शी पर्वगंगटोकबैंक बंद

बैंक अवकाश नियम क्या कहते हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक बंद रहते हैं. वहीं, रविवार को भी बैंक का नियमित अवकाश रहता है. बाकी दिन, यानी सोमवार से शुक्रवार (सिवाय निर्धारित अवकाशों के), बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं. लेकिन कभी-कभी क्षेत्रीय त्योहार, स्थानीय आयोजन, या राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार बैंक बंद रह सकते हैं.

तो इसे समझ आता है कि हमे 30 जून को बैंक जाने से पहले अपने राज्य की अवकाश सूची की जांच कर लेना चाहिए . बैंक से जुड़ी सेवाओं जैसे चेक क्लियरेंस, नकद जमा या निकासी, डीडी आदि के लिए समय से पहले कार्य करें और ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

Also Read: अब अंगूठा लगाकर पैसे निकालना नहीं होगा आसान, RBI ने कस दिए पेच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >