Bank Holidays: जानें दिवाली के बाद कब खुलेंगे बैंक और छठ की कब से है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बैंकों की छुट्टियों को लेकर लिस्ट जारी कर दी है. यहां बता दें, रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों के लिए जो छुट्टियों की लिस्ट जारी हुई है वो सभी जगहों के लिए नहीं है. यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2022: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा है. देश के कई राज्यों में आज दीपावली की छुट्टी है. खासकर बैंकों में छुट्टी की वजह से कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार था इस वजह से बैंकों में छुट्टियां थीं. वहीं इसके अगले दिन 23 अक्टूबर को रविवार था. इस दिन साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों में छुट्टी थी. आज दीपावली के कारण बैंकों में छुट्टी है.

24 अक्टूबर को काली पूजा /दिवाली का त्योहार लोग मना रहे हैं. इस अवसर पर गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी घोषित की गयी है. अक्टूबर के शेष बचे दिन में त्योहार के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे और आपका ऑफ लाइन काम नहीं होगा. तो आइए जानते हैं बैंको की छुट्टी के संबंध में…

Bank Holidays in October: बैंकों की छुट्टियों पर नजर डाल लें

22 अक्टूबर को चौथा शनिवार था.

23 अक्टूबर को रविवार था. इस दिन साप्ताहिक अवकाश था.

24 अक्टूबर को काली पूजा /दिवाली ) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)

25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा

27 अक्टूबर को भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)

30 अक्टूबर को रविवार है. इस दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)

नोट: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बैंकों की छुट्टियों को लेकर लिस्ट जारी कर दी है. यहां बता दें, रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों के लिए जो छुट्टियों की लिस्ट जारी हुई है वो सभी जगहों के लिए नहीं है. इसमें कई छुट्टियां ऐसी है जो सिर्फ स्थान विशेष के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >