ईद पर आज देश के बड़े शहरों में बैंक बंद, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

Bank Holiday Today: आज ईद-उल-फितर पर देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हैं. जानें क्या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ATM काम करेंगे?

Bank Holiday Today: आज यानी 21 मार्च 2026 को देश के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत देश के कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है. आपको बता दें कि इस साल मार्च के महीने में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

किन शहरों में आज बैंक नहीं खुलेंगे?

चूंकि भारत में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए आज देश के हर हिस्से में बैंक बंद नहीं हैं. आज ईद के अवसर पर नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, पटना और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके अलावा जम्मू, श्रीनगर, गुवाहाटी और कानपुर जैसे शहरों में भी बैंकिंग कामकाज नहीं होगा.

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवा चालू रहेगी?

अगर आपको आज पैसों का लेन-देन करना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भले ही बैंकों आज ग्राहकों के लिए बंद हैं, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए NEFT, RTGS और IMPS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, UPI के जरिए पेमेंट करने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी.

क्या आज ATM से कैश निकाल सकते हैं?

जी हां, बैंक बंद होने का असर ATM सेवाओं पर नहीं पड़ता है. देश भर में ATM मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहेंगी, जहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश निकाल सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि बैंक जाकर चेक क्लियर कराने या पासबुक अपडेट कराने जैसे काम आज नहीं हो पाएंगे. इसके लिए आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 21 मार्च को आपके शहर के ताजा भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >