वीकेंड में बैंक जाने का है प्लान? पहले जानिए आज खुले या नहीं

Bank Holiday Today: अगर आज आपने सोचा है कि चलो बैंक जाकर चेक जमा कर देते हैं, पासबुक अपडेट करा लेते हैं या फिर कैश जमा कर लेते हैं, तो घर से निकलने से पहले ये खबर आपके बहुत काम की है.

Bank Holiday Today: 4 जुलाई को शनिवार होने की वजह से कई लोग यही सोच रहे हैं कि आज बैंक खुले हैं या छुट्टी है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो राहत की बात ये है कि आज यानी 4 जुलाई को देशभर में सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं. यानी आप बिना किसी टेंशन के बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं.

अगर काम कल पर टाल दिया तो?

अगर आप सोच रहे हैं कि आज नहीं, कल बैंक चले जाएंगे, तो 5 जुलाई रविवार है और रविवार के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे आज ही निपटा लेना बेहतर रहेगा.

6 जुलाई को किन शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे?

6 जुलाई यानी सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. लेकिन दो शहरों में स्थानीय छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

शहरछुट्टी की वजह
आइजोलएमएचआईपी दिवस
कोलकाताडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

अगर आप इन दोनों शहरों में रहते हैं, तो बैंक जाने से पहले छुट्टी का ध्यान जरूर रखें.

जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगर इस महीने बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन तारीखों को याद रखिए.

  • 5, 12, 19 और 26 जुलाई – रविवार
  • 11 जुलाई – दूसरा शनिवार
  • चौथे शनिवार को भी सभी बैंक बंद रहेंगे.

इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे.

  • 9 जुलाई – शिलांग (बेह डेनखलाम)
  • 16 जुलाई – भुवनेश्वर (रथ यात्रा), इम्फाल (कांग रथ यात्रा), देहरादून (हरेला)
  • 17 जुलाई – इम्फाल (यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि)
  • 18 जुलाई – गंगटोक (द्रुकपा त्शे जी)
  • 22 जुलाई – अगरतला (खारची पूजा)

अगर बैंक बंद मिले तो क्या करें?

अगर किसी दिन बैंक की शाखा बंद हो जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं घर बैठे भी आसानी से मिल जाती हैं.

  • UPI से पैसे भेज और मंगा सकते हैं.
  • मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से बैलेंस चेक कर सकते हैं.
  • बिजली, गैस और दूसरे बिलों का भुगतान कर सकते हैं.
  • एटीएम से कैश निकाल सकते हैं.
  • किसी परेशानी पर बैंक के कस्टमर केयर से मदद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: किसानों के खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे? जानिए अक्टूबर की संभावना और जरूरी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >