Bank Holiday list : अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक…

अक्टूबर महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की है उसके अनुसार कुल 21 छुट्टियां अक्टूबर में हैं. यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से दी गयी हैं, इसलिए कई छुट्टियां ऐसी हैं जिनके आयोजन पर किसी खास प्रदेश में ही छुट्टी है.

अक्टूबर का महीना भारत में त्योहारों का महीना होता है, यही वजह है कि इस महीने में छुट्टियां भी कई होती हैं. अगर आप अक्टूबर में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें ताकि आपको परेशानी ना हो और आपका कोई जरूरी काम फंसे नहीं.

अक्टूबर महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की जो लिस्ट जारी की है उसके अनुसार कुल 21 छुट्टियां अक्टूबर में हैं. यह छुट्टियां राज्यों के हिसाब से दी गयी हैं, इसलिए कई छुट्टियां ऐसी हैं जिनके आयोजन पर किसी खास प्रदेश में ही छुट्टी है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर में जो 21 छुट्टियां घोषित की हैं उनमें से 14 छुट्टियां ऐसी हैं जो किसी त्योहार या आयोजन को लेकर दी गयी हैं इसके अलावा जो सात दिन का अवकाश है वो रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को लेकर दी गयीं हैं.

Also Read: मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को विस्फोट कर उड़ाया, पूर्व गृह मंत्री ने बताया-पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला
अक्टूबर में बैंक हाॅलिडे की लिस्ट

1 अक्टूबर : बैंक एकाउंट की हाॅफ इयरली क्लोजिंग (गंगटोक)

2 अक्टूबर : गांधी जयंती

6 अक्टूबर : महालया अमावस्या (अगरतला, बेंगलुरू और कोलकाता)

7 अक्टूबर : मेरा चौरेल हौबा (इंफाल)

12 अक्टूबर : दुर्गा पूजा महासप्तमी ( अगरतला, कोलकाता)

13 अक्टूबर -दुर्गा पूजा महाष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची

14. दुर्गा पूजा महानवमी, आयुध पूजा : ( अगरतला, बेंगलुरू, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर और तिरुअनंतपुरम

15. दुर्जा पूजा, विजयादशमी, दशहरा : इंफाल और शिमला के बैंकों को छोड़कर सभी बैंक बंद रहेंगे

16 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (गंगटोक)

18 अक्टूबर : काति बिहू (गुवाहाटी)

19 अक्टूबर : ईद-ए-मिलादुन्नबी, पैंगबर मोहम्मद का जन्मदिन (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुअनंपुरम)

20 अक्टूबर : महर्षि वाल्मिकी की जयंती, लक्ष्मी पूजा, ईद ए मिलाद (अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)

22 अक्टूबर : ईद-ए-मिलादुन्नबी (जम्मू, श्रीनगर)

26 अक्टूबर : Accession Day (जम्मू-श्रीनगर)

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >