फरवरी में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday In February 2026: फरवरी 2026 में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने वाला है. आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, शिवाजी जयंती और लोसार जैसे क्षेत्रीय त्योहारों के कारण महाराष्ट्र और सिक्किम समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Bank Holiday In February 2026: फरवरी का महीना शुरू होने वाला है और इस बार बैंकिंग कैलेंडर कुछ राज्यों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, फरवरी 2026 में कई क्षेत्रीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती के कारण बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे. खास तौर पर महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार छुट्टियों की वजह से वित्तीय लेनदेन पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है.

फरवरी में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

साप्ताहिक अवकाश (रविवार और 2nd/4th शनिवार) के अलावा, इन विशेष दिनों पर बैंक बंद रहेंगे:

  • 18 फरवरी (बुधवार): सिक्किम में ‘लोसार’ त्योहार की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 19 फरवरी (गुरुवार): ‘छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती’ के मौके पर महाराष्ट्र के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 फरवरी (शुक्रवार): अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में ‘राज्य स्थापना दिवस’ के कारण कामकाज ठप रहेगा.

महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर में दिखेगा लॉन्ग वीकेंड का असर

महाराष्ट्र में 19 फरवरी (गुरुवार) को बैंक बंद हैं, जिसके बाद केवल शुक्रवार को बैंक खुलेंगे और फिर रविवार की छुट्टी आ जाएगी. वहीं अरुणाचल और मिजोरम में 20 फरवरी (शुक्रवार) की छुट्टी के बाद रविवार का अवकाश है, जिससे वहां कामकाज की रफ्तार धीमी हो सकती है. अगर आपको ड्राफ्ट बनवाना है या केवाईसी जैसे जरूरी काम निपटाने हैं, तो इन तारीखों को डायरी में नोट कर लें.

डिजिटल ट्रांजैक्शन है विकल्प

भले ही ब्रांच के शाखाओं में ताले लटके हों, लेकिन ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम (IMPS, NEFT, RTGS) और UPI सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. नकद की जरूरत पड़ने पर आप किसी भी बैंक के एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read: आज नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >