Bank Holiday: इस हफ्तें में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI-HDFC समेत ग्राहकों के काम पर पड़ेगा असर; देखें शहरवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सितंबर के दूसरे सप्ताह में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं? आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. जानें किन शहरों में और किन कारणों से होगी छुट्टी.

Bank Holiday: सितंबर के दूसरे सप्ताह में बैंक ग्राहकों के लिए कई छुट्टियां हैं. आरबीआई के अनुसार, इसका मतलब है कि कुछ दिनों में बैंक बंद रहेंगे. RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

15 सितंबर को इन शहरों में रहेगी छुट्टी 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में इन शहरों के ग्राहकों को बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी जाती है.

शहरवार बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणबैंक बंद रहने वाले शहर
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/अन्य पर्वबेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबरमंगलवारसंवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थीअहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी
16 सितंबरबुधवारबैंक खुले रहेंगे
17 सितंबरगुरुवारबैंक खुले रहेंगे
18 सितंबरशुक्रवारयूनिटेरियन वर्षगांठ दिवसशिलांग
19 सितंबरशनिवारबैंक खुले रहेंगे
20 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में बैंक बंद

18 सितंबर को शिलांग में बैंक बंद

18 सितंबर को शिलांग में यूनिटेरियन वर्षगांठ दिवस के अवसर पर बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा. हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है.

20 सितंबर को पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी 20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यह नियमित साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंकिंग शाखाओं पर इसका असर रहेगा.

ये भी पढ़ें: School holiday: 17 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी; इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >