बनारस बना भारत का ‘इंजन एक्सपोर्ट हब’, अब दौड़ेंगे अफ्रीका की पटरियों पर

Banaras Railway Engine Factory: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने मोजाम्बिक को 3300 हॉर्स पावर वाले 10 डीजल-इलेक्ट्रिक इंजनों का ऑर्डर प्राप्त किया है. इनमें से दो इंजन भेजे जा चुके हैं और आठ दिसंबर 2025 में भेजे जाएंगे. इससे पहले भी बरेका ने कई देशों को इंजन सफलतापूर्वक निर्यात किए हैं.

Banaras Railway Engine Factory: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात ताकतवर और तकनीकी रूप से एडवांस इंजन बनाने की हो, तो भारत पीछे नहीं है. इस बार बरेका ने मोजाम्बिक के लिए खास 3300 हॉर्स पावर वाले डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव तैयार किए हैं. दो इंजन पहले ही मोजाम्बिक के लिए रवाना हो चुके हैं और बाकी के आठ दिसंबर में भेजे जाएंगे.

पहले भी मोजाम्बिक को भेजे थे इंजन

बात 2021-22 और 2022-23 की करें, तो बरेका ने मोजाम्बिक की रेलवे कंपनी CFM को 6 डीजल इंजन सप्लाई किए थे, जिनकी ताकत 3000 हॉर्स पावर थी. वो सभी इंजन फिलहाल मोजाम्बिक की पटरियों पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी भरोसे के चलते मोजाम्बिक रेलवे ने अब 10 नए इंजन का ऑर्डर दिया है.

पहले भी मोजाम्बिक को भेजे थे इंजन

बात 2021-22 और 2022-23 की करें, तो बरेका ने मोजाम्बिक की रेलवे कंपनी CFM को 6 डीजल इंजन सप्लाई किए थे, जिनकी ताकत 3000 हॉर्स पावर थी. वो सभी इंजन फिलहाल मोजाम्बिक की पटरियों पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी भरोसे के चलते मोजाम्बिक रेलवे ने अब 10 नए इंजन का ऑर्डर दिया है.

Banaras Railway Engine Factory: जानिए इंजन में क्या है खास

बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, इन इंजनों की खासियत सिर्फ ताकत ही नहीं है, बल्कि तकनीक और सुविधाओं में भी ये शानदार हैं. ये इंजन 1067 मिमी केप गेज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं. और सिर्फ इंजन ही नहीं, ड्राइवर की कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है. कैब के अंदर मिलते हैं रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट, मोबाइल होल्डर, मॉडर्न कैब डिजाइन और यहां तक कि टॉयलेट की सुविधा भी. मतलब, इंजन तो तेज चलेगा ही, लेकिन जो चलाएगा उसकी भी थकान नहीं होगी.

कहां-कहां जाते हैं बरेका के इंजन?

मोजाम्बिक तो अभी की बात है. बरेका ने इससे पहले तंजानिया, वियतनाम, म्यांमार, माली, अंगोला, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और सूडान जैसे देशों को भी इंजन सप्लाई किए हैं. अब तक 10,000 से ज्यादा लोकोमोटिव भारतीय रेलवे, स्टील प्लांट्स, पोर्ट्स और इंटरनेशनल ऑर्डर्स के लिए बनाए जा चुके हैं.

Also Read: क्या आपके राज्य में सोमवार को बैंक खुलेंगे? जानिए पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >