सिर्फ ₹42 महीने से शुरू करें निवेश और पाएं आजीवन पेंशन, जानें अटल पेंशन योजना के फायदे

Atal Pension Yojana Scheme: अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल तक कोई भी निवेश कर सकता है. 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 से 5,000 रुपये तक गारंटीड पेंशन मिलती है. कम निवेश में सुरक्षित भविष्य चाहने वालों के लिए यह योजना बेहतरीन है.

Atal Pension Yojana Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) 75 वर्ष के हो गए. 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने आम जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. इन्हीं प्रमुख योजनाओं में से एक है अटल पेंशन योजना (APY), जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सहारा देने का बेहतरीन विकल्प है. इस योजना के तहत 60 साल की आयु पूरी करने पर सब्सक्राइबर को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रतिमाह तक पेंशन दी जाती है.

कौन कर सकता है निवेश?

इस योजना में 18 से 40 वर्ष तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है. हालांकि, इसमें शामिल होने वाले को कम से कम 20 साल तक नियमित निवेश करना अनिवार्य है.

कितनी पेंशन मिलेगी

कितनी पेंशन मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना योगदान करते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप 18 साल की उम्र में शुरुआत करने पर 42 रुपये मासिक जमा करने से 60 साल की उम्र पर 1,000 रुपये पेंशन मिलेगी. यही रकम 210 रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने पर पेंशन 5,000 रुपये प्रतिमाह तक हो जाएगी. वहीं, यदि कोई 40 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है तो उसे 291 से 1,454 रुपये तक हर महीने देना होगा, जिससे 1,000 से 5,000 रुपये तक पेंशन मिलेगी.

भुगतान के विकल्प

अटल पेंशन योजना में मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक किस्तों में निवेश की सुविधा है. निर्धारित राशि सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से कटती है और पेंशन खाते में जमा हो जाती है.

मृत्यु के बाद पेंशन प्रावधान

  • सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को समान पेंशन मिलती रहती है.
  • दोनों की मृत्यु के बाद अब तक जमा राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है.
  • यदि ग्राहक की 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है तो जीवनसाथी निवेश जारी रखकर पेंशन ले सकता है या फिर जमा की गई पूरी राशि निकाल सकता है.

साथ ही सरकार ने 1 अक्टूबर 2022 से एक नया प्रावधान लागू किया है. इसके अनुसार, आयकर देने वाले नागरिक इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते.

Also Read : PM Modi को मिले 1,300 उपहारों की नीलामी आज से शुरू, ऑनलाइन बोली लगाकर आप भी खरीद सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >