Anant Ambani की ₹22 करोड़ की घड़ी, दुनिया में सिर्फ 3, जानें इसकी खासियत

Anant Ambani ने हाल ही में Richard Mille RM 52-04 Skull Blue Sapphire घड़ी पहनी जिसकी कीमत ₹22 करोड़ है. यह घड़ी दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ियों में से एक है और केवल तीन ही बनाई गई हैं.

Anant Ambani ने हाल ही में Richard Mille RM 52-04 Skull Blue Sapphire घड़ी पहनी जिसकी कीमत ₹22 करोड़ है. यह घड़ी दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ियों में से एक है और केवल तीन ही बनाई गई हैं.

महंगी घड़ियों के शौकीन हैं Anant Ambani

अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं, जिन्हें महंगी और दुर्लभ घड़ियों का शौक है. उनके पास Richard Mille, Patek Philippe और Audemars Piguet जैसी लक्ज़री घड़ियों का शानदार संग्रह है. हाल ही में राधिका मर्चेंट के साथ आउटिंग के दौरान उन्होंने यह खास घड़ी पहनी.

इस घड़ी की अनोखी खासियत

यह घड़ी एक सिंगल पीस नीलम (सफायर) से बनाई गई है, जिसमें समुद्री डाकू की खोपड़ी और हड्डियों का डिज़ाइन है. इसका बैक ट्ट्रैन्स्पैरन्ट ट्रांसपेरेंट है. जिससे घड़ी के मूवमेंट और केंद्र ब्रिज को देखा जा सकता है. Richard Mille का यह मॉडल केवल चुनिंदा और खास ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है.

कीमत और ब्रांड

इस घड़ी की कीमत $2,625,000 यानी लगभग ₹22.52 करोड़ है. Richard Mille स्विट्जरलैंड का मशहूर घड़ी निर्माता ब्रांड है, जो अपनी महंगी और अनोखी डिज़ाइनों के लिए प्रसिद्ध है. यह ब्रांड दुनिया के अमीर और प्रसिद्ध लोगों के लिए एक स्टेटस सिंबल बन चुका है.

अनंत अंबानी ने 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट से शादी की. उनके भाई-बहन ईशा अंबानी और आकाश अंबानी हैं. अनंत अंबानी अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही चर्चा में रहते हैं.

Also Read: नीता अंबानी के काफ्तान गाउन की कीमत कितनी? लोगों को पसंद आया उनका न्यू ईयर लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >