अमूल और मदर डेयरी का बड़ा फैसला, अब दूध के लिए देने होंगे ₹2 ज्यादा, जानें नए रेट्स

Milk Price Hike: महंगाई का नया झटका देते हुए प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये बढ़ा दिए हैं. जानें अब एक लीटर दूध के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे और क्यों बढ़ी कीमतें.

Milk Price Hike: देश की दो सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों, अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 14 मई, 2026 से लागू हो गई हैं. 

कीमतें बढ़ाने का फैसला क्यों लिया गया? 

कंपनियों का कहना है कि पिछले एक साल में दूध उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई है. पशुओं के चारे, पैकिंग मटेरियल और ट्रांसपोर्ट के खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है. किसानों को दिए जाने वाले खरीद मूल्य (Procurement Price) में भी लगभग 3.7% से 6% तक का इजाफा हुआ है. इसी लागत को बैलेंस करने के लिए कीमतों को बढ़ाना जरूरी हो गया था.

अब क्या होंगे दूध के नए दाम? 

मदर डेयरी के टोकन दूध की कीमत अब 56 से बढ़कर 58 रुपये हो गई है. फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये, टोंड दूध 60 रुपये और गाय का दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसी तरह, अमूल ने भी अपने सभी पाउच दूध (गोल्ड, शक्ति, ताजा) की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. खास बात यह है कि अमूल ने करीब एक साल बाद और मदर डेयरी ने अप्रैल 2025 के बाद अपने रेट बढ़ाए हैं. 

किसानों को इससे क्या फायदा होगा? 

दोनों कंपनियों ने साफ किया है कि इस बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा सीधे किसानों की जेब में जाएगा. अमूल ग्राहकों से मिलने वाले हर 1 रुपये में से लगभग 80 पैसे किसानों को वापस देता है, जबकि मदर डेयरी अपनी कमाई का करीब 75-80% हिस्सा किसानों के कल्याण और दूध की खरीद पर खर्च करती है. इससे किसानों को पशुपालन में मदद मिलेगी और दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. 

क्या यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा है? 

अमूल के अनुसार, 2 रुपये की यह बढ़ोतरी प्रतिशत के हिसाब से केवल 2.5% से 3.5% के बीच है, जो कि खाद्य महंगाई की औसत दर से काफी कम है. कंपनियों का दावा है कि उन्होंने लागत का केवल एक छोटा हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला है ताकि दूध की गुणवत्ता और सप्लाई में कोई कमी न आए. 

ये भी पढ़ें: अब विदेश नहीं जाएगी अपनी चीनी, सरकार ने एक्सपोर्ट पर लगा दी है रोक 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >