आम आदमी को महंगाई का झटका! कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा अमूल दूध

Amul Milk Price Hike: रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है. अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ी हुईं कीमत 14 मई से लागू होगी.

Amul Milk Price Hike: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर चोट पड़ने वाली है. अमूल मिल्क ब्रांड ने दूध के दामों में इजाफा करने जा रहा है. यानी देशभर में अमूल दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. अमूल ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतें 14 मई से पूरे भारत में लागू होंगी.

बढ़ती लागत के कारण लिया गया फैसला

अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, GCMMF) ने बयान जारी कर कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है.
संस्था के अनुसार इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है.

2.5 से 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं कीमतें

GCMMF ने बताया कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत प्रति लीटर के बराबर है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है. संस्था का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उपभोक्ताओं पर कम से कम अतिरिक्त बोझ डालने की कोशिश की गई है.

किसानों को भी बढ़ा भुगतान

सहकारी संस्था ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमत में भी इजाफा किया है. मई 2025 की तुलना में दूध खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है, जो करीब 3.7 प्रतिशत अधिक है.

मई 2025 में भी बढ़े थे दाम

इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >