Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी जमीन, कीमत जानकर बोलेंगे ‘Oh! My God’

Amitabh Bachchan ने इस जमीन को अपने पिता के नाम पर स्थापित ‘हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट’ के नाम पर रजिस्टर कराया है.

Amitabh Bachchan बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बिग बी ने हाल ही में अयोध्या में 2 बीघा (करीब 5,069 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी है. यह जमीन ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ नामक मुंबई स्थित डेवलपर से खरीदी गई है.

हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर खरीदी जमीन

अमिताभ बच्चन ने इस जमीन को अपने पिता के नाम पर स्थापित ‘हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट’ के नाम पर रजिस्टर कराया है. इस जमीन की कीमत 86 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

राम मंदिर के पास स्थित है प्लॉट

यह प्लॉट अयोध्या के तिहुरा माझा क्षेत्र में स्थित है, जो कि राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर है. इसका अर्थ है कि यहां से राम मंदिर तक पहुंचने में केवल 15-20 मिनट का समय लगेगा.

रामलला दर्शन के दौरान दिया था संकेत

अमिताभ बच्चन 9 फरवरी 2024 को रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि उनका अयोध्या आना-जाना लगातार होता रहेगा. उन्होंने कहा था, “अब अयोध्या आना-जाना लगा रहेगा. मैं हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला हूं.”

प्रॉपर्टी रेट्स में हो सकता है इजाफा

अमिताभ बच्चन द्वारा अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी रेट्स बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. रामनगरी में पहले से ही बढ़ती लोकप्रियता के चलते जमीनों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है.

Also Read: पति और बेटे को खोया, फिर भी हार नहीं मानी, संगीता ने शुरू की खेती और खड़ा किया लाखों का बिजनेस

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रचीन रवींद्र, भारत से है खास नाता

Also Read: Success Story : यूट्यूब पर एक गलत सर्च से मिला बिजनेस आइडिया, आज खड़ा कर दिया लाखों का साम्राज्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >