Allu Arjun Tax: ‘पुष्पा’ की कमाई के साथ टैक्स चुकाने में भी नंबर वन, जानिए 2023-24 में कितना भरा टैक्स

Allu Arjun Tax: सुपरहिट फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” की सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं और इसके पीछे अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि टैक्स भरने के मामले में भी देश के टॉप पायदान पर जगह बनाने में सफल हुए हैं.

Allu Arjun Tax: सुपरहिट फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” की सफलता ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं और इसके पीछे अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि टैक्स भरने के मामले में भी देश के टॉप पायदान पर जगह बनाने में सफल हुए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में अल्लू अर्जुन देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में शामिल हो गए हैं.

फॉर्च्यून इंडिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्मों के जरिए सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है. “पुष्पा 2” की ऐतिहासिक सफलता के बाद हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है. फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन देश के टॉप 22 टैक्सपेयर्स में शामिल होने वाले इकलौते तेलुगु अभिनेता हैं.

पिछले साल अल्लू अर्जुन ने कितना टैक्स भरा?

अल्लू अर्जुन ने वित्त वर्ष 2023-24 में 14 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया है जिससे वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में से एक बन गए हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 460 करोड़ रुपये आंकी गई है. खास बात यह है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने भी इसी वित्त वर्ष में 14 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया है.

“पुष्पा 2” के लिए कितनी ली फीस?

“पुष्पा 2: द रूल” की सफलता ने अल्लू अर्जुन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. हालांकि इस फिल्म के लिए उन्होंने कोई निश्चित फीस नहीं ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई का 40% हिस्सा अल्लू अर्जुन को दिया जाएगा. “पुष्पा 2” ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह सिलसिला जारी है.

प्रमोशन के दौरान विवाद और गिरफ्तारी

हाल ही में “पुष्पा 2” के प्रमोशन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई. एक महिला प्रशंसक की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि एक रात जेल में बिताने के बाद वह 14 दिसंबर को रिहा हो गए. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने महिला की मौत पर दुख जताया और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. अल्लू अर्जुन की यह उपलब्धियां दिखाती हैं कि वह न केवल पर्दे पर बल्कि वास्तविक जीवन में भी अपने योगदान और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं.

Also Read: D Gukesh Prize Money Tax: चेस चैंपियन गुकेश को चुकाने होंगे करोड़ों के टैक्स, प्राइज मनी पर सरकार वसूलेगी इतना पैसा

Also Read: Pushpa 2 Box Office Report: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फ्लॉप हुई या हिट, जानें 11 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >