Bank Open: 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद खुले रहेंगे सभी बैंक, RBI ने दिया आदेश

Bank Open: आम लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. 31 मार्च 2024 को रविवार होने के बावजूद देशभर के सभी बैंक खुले रहेंगे. इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटिस जारी कर दिया है.

Bank Open: आरबीआई ने बताया, सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च 2024 (रविवार) को जनता के लिए खुले रहेंगे. भारत सरकार ने सरकारी receipts और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है. ताकि वित्त वर्ष 2023 में receipts और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके.

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बंद

मार्च 2024 में कुल 7 दिन बैंक में छुट्टी रहेंगे. जिसमें 1 और 8 मार्च के बाद 5 और अवकाश बचे हुए हैं. 22 मार्च को केवल बिहार में बैंकों में छुट्टी रहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन बिहार दिवस मनाया जाना है. इसके अलावा 25 और 26 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी. पटना में 27 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी. 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी.

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात की. वित्त मंत्री के साथ दास की यह बैठक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक से करीब एक पखवाड़ा पहले हुई है. ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब उद्योग जगत ब्याज दरों में कटौती की मांग कर रहा है और शेयर बाजारों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है. आरबीआई ने फरवरी, 2023 से प्रमुख नीतिगत दर या रेपो को 6.5 प्रतिशत के उच्चस्तर पर कायम रखा है. माना जा रहा है कि एमपीसी की बैठक में एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति और वृद्धि की परिदृश्य पर अनुमान पेश किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >