क्यूट सी गर्लफ्रेंड के साथ मनीला के टूर पर जाना हुआ आसान, Air India की नॉन-स्टॉप फ्लाइट

Air India: टाटा संस की एयरलाइंस एयर इंडिया भारत की राजधानी दिल्ली से फिलीपींस की राजधानी मनीला तक नॉन स्टॉप फ्लाइट सेवा की शुरुआत करने जा रही है. उसकी यह सेवा 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. फिलीपींस सरकार ने हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए 14 दिनों तक वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा दी है.

Air India: फिलीपींस की राजधानी मनीला की सैर पर जाने वाले लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है. खासकर, उन क्यूट से कपल्स के लिए यह महत्वपूर्ण हो सकता है, जिनकी अभी शादी हुई है या जो अपनी क्यूट सी गर्लफ्रेंड को सैर कराने के लिए मनीला ले जाने की तमन्ना रखते हैं. देश में ‘महाराजा’ के नाम से प्रसिद्ध टाटा ग्रुप की एयरलाइन्स एयर इंडिया 1 अक्टूबर 2025 से दिल्ली और फिलीपींस की राजधानी मनीला के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है. यह सेवा सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार एयरबस A321 नियो विमान के माध्यम से संचालित की जाएगी. यह घोषणा एयर इंडिया कीओर से जारी बयान में की गई है. इस सेवा से एयर इंडिया भारत और फिलीपींस को जोड़ने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन गई है.

तीन श्रेणी की आरामदायक यात्रा

एयर इंडिया की नई उड़ान सेवा में तीन श्रेणी बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होगी. यात्रियों को आरामदायक सीटों, बेहतर इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट और उन्नत सेवा का लाभ मिलेगा.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

फिलीपींस सरकार ने हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए 14 दिनों तक वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा दी है, जिससे भारतीयों को बोराके, पलावन और सेबू जैसे लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करना आसान होगा. एयर इंडिया की नई फ्लाइट इस सुविधा को और अधिक सुलभ बनाएगी.

बढ़ता व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

दिल्ली-मनीला मार्ग न केवल पर्यटन बल्कि द्विपक्षीय व्यापार को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 2023-24 में भारत और फिलीपींस के बीच व्यापार 3.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2015-16 की तुलना में दोगुना है. एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह मार्ग भारत को वैश्विक स्तर पर जोड़ने के मिशन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है.

बुकिंग और अन्य सुविधाएं

एयर इंडिया की दिल्ली से मनीला के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट भारतीय यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायियों के लिए एक शानदार अवसर है. यह सेवा भारत और फिलीपींस के बीच मजबूत कनेक्टिविटी, व्यापार वृद्धि और सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा देगी. दिल्ली-मनीला फ्लाइट के लिए बुकिंग अब एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, हवाईअड्डा टिकट काउंटर, संपर्क केंद्र और ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: जानते हैं सर… आज फिर उछल गईं सोने-चांदी की कीमतें, पूछिए क्यों?

एयर इंडिया का परिवर्तन कार्यक्रम

टाटा संस द्वारा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया व्यापक परिवर्तन कार्यक्रम ‘विहान.AI’ के तहत बदलावों के दौर से गुजर रही है. एयरलाइन ने 570 नए विमानों का ऑर्डर दिया है और 2024 में विस्तारा और एयर एशिया इंडिया का सफल विलय किया गया है. एयर इंडिया ने दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी ट्रेनिंग अकादमी खोली है और 2025 में नया फ्लाइट स्कूल और 2026 तक एक ग्रीनफील्ड एमआरओ बेस शुरू करने की योजना है.

इसे भी पढ़ें: फर्जी मैसेज से सावधान! सेबी ने निवेशकों को किया सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >