Air India की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आयी बड़ी वजह

एयर इंडिया नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था.

एयर इंडिया (Air India) नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोइंग 777-300ईआर विमान के एक इंजन से तेल रिसाव होने लगा था. विमान में 300 यात्री सवार थे. हालांकि बताया जा रहा है सभी यात्री सुरक्षित हैं.

विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद तैनात की गयीं दमकल की कई गाड़ियां

एयर इंडिया नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था.


Also Read: एयर इंडिया के सीटीटीओ ने कहा, कंपनी ने 840 में से 470 विमानों का दिया है ऑर्डर, 370 एयर क्राफ्ट विकल्प

रिसाव के बाद इंजन को बंद कर दिया गया और करायी गयी सुरक्षित लैंडिंग

अधिकारी ने कहा कि तेल रिसाव के बाद इंजन को बंद कर दिया गया. बाद में विमान को सुरक्षित रूप से स्टॉकहोम में उतार लिया गया. अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद हुए निरीक्षण के दौरान इंजन संख्या दो से तेल बाहर आता हुआ देखा गया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण जारी है. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के नेवार्क से उड़ान भरने वाले विमान को तकनीकी खराबी के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम में उतारा गया.

न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को किया गया था लंदन डायवर्ट

सोमवार को न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते डायवर्ट करना पड़ा था. विमान AI-102 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब 11.25 बजे पहुंचना था. लेकिन विमान को लंदन डायवर्ट कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >