विदेश जाने की है प्लानिंग? Air India ने टिकट पर दी राहत, इन इंटरनेशनल रूट्स पर कम हुआ फ्यूल सरचार्ज

Air India Fuel Surcharge: Air India ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज घटाकर यात्रियों को राहत दी है. जानिए किन रूट्स पर नई दरें लागू होंगी, टिकट पर कितना फर्क पड़ेगा और आगे क्या बदलाव हो सकते हैं.

Air India Fuel Surcharge: अगर आप जल्द ही विदेश घूमने, पढ़ाई या काम के सिलसिले में जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हवाई सफर अब सस्ता पड़ सकता है. Air India ने चुनिंदा इंटरनेशनल रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज घटाने का ऐलान किया है. यानी अगर आपकी फ्लाइट इन रूट्स पर है, तो टिकट का कुल खर्च पहले के मुकाबले कम हो सकता है.

यह फैसला ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में कच्चे तेल (Crude Oil) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली है. यही वजह है कि एयरलाइंस अब यात्रियों को राहत देने की दिशा में कदम उठा रही हैं.

किन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा?

Air India ने फिलहाल कुछ प्रमुख इंटरनेशनल रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज कम किया है.

रूटपहलेअब
नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया280 डॉलर200 डॉलर
यूरोप205 डॉलर125 डॉलर

अगर आपकी फ्लाइट इन रूट्स पर बुक होने वाली है, तो आपको पहले के मुकाबले कम फ्यूल सरचार्ज देना होगा. 

आखिर एयर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया?

एयरलाइंस के खर्च का बड़ा हिस्सा फ्यूल पर होता है. जब कच्चे तेल और ATF की कीमतें बढ़ती हैं, तो कंपनियां अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज जोड़ देती हैं. अब जब फ्यूल की कीमतों में नरमी आई है, तो Air India ने अपने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है. हालांकि एयरलाइंस अभी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि उनका मानना है कि फ्यूल की कीमतें अभी भी पुराने सामान्य स्तर से ऊपर हैं. 

क्या बाकी एयरलाइंस भी राहत देंगी?

सूत्रों के मुताबिक, बाकी एयरलाइंस भी इस पर विचार कर रही हैं. कंपनियां यह देखना चाहती हैं कि फ्यूल की कीमतों में आई गिरावट कितने समय तक बनी रहती है. 

फिलहाल एयरलाइंस के सामने दो ऑप्शंस हैं:

  • फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह खत्म किया जाए.
  • या फिर इसे धीरे-धीरे कम किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत भी मिले और कंपनियों की कमाई भी प्रभावित न हो. 

घरेलू यात्रियों के लिए क्या है अपडेट?

जानकारी के मुताबिक, घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज पहले हटाया जा सकता है. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लागत ज्यादा होने के कारण वहां फैसला थोड़ा समय ले सकता है. 

दरअसल, मार्च में Air India, IndiGo और Akasa Air ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते फ्यूल सरचार्ज लगाया था. इसका मकसद टिकट के बेस किराए में बड़ा बदलाव किए बिना बढ़े हुए खर्च को संभालना था. 

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ 7kg केबिन बैग के साथ मिलेगा सस्ता फ्लाइट टिकट, जानिए किसे होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >